RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

शिक्षा विभाग की जिला निष्पादक समिति की बैठक आयोजित।

हनुमानगढ़ /राजस्थान 27 जूलाई ।शिक्षा विभाग की जिला निष्पादक समिति की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रतिभा देवठिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि
बारिश के मौसम को देखते हुए छतों को साफ रखें, नामांकन बढ़ाने पर जोर दे । नामांकन किसी भी हालात में कम नहीं रहना चाहिए। उन्होने कहा कि परिणाम पूर्व तैयारियों से ही मिलता है, तो बच्चों पर अभी से मेहनत शुरू करें । जुलाई माह में जिला रैंकिंग में जिला 53.11 स्कोर के साथ प्रथम स्थान पर रहा, जिसमे पीलीबंगा ब्लॉक प्रथम और भादरा अंतिम स्थान पर था ।
डीईओ हंसराज जाजेवाल ने बताया कि इस वर्ष प्रवेशोत्सव के दौरान कुल 12,492 विधार्थियों ने नामांकन करवाया, जिनमें से 6,275 छात्र और 6,217 छात्राओं के नामांकन हुए । 2023- 24 में जिले में कुल नामांकन 1,64,213 हुआ जो निर्धारित लक्ष्य 1,99,619 से कम है। जिसको बढाने के प्रयास किए जा रहे है । जिले में बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम अच्छा रहा, दसवीं कक्षा का 91.34 फीसदी, 12वीं विज्ञान वर्ग का 92.43 फीसदी, 12वीं कला वर्ग का 93.07 फीसदी, 12वीं वाणिज्य वर्ग का 96.89 फीसदी परिणाम रहा। आरटीई के पुनर्भरण 2022-23 कि प्रथम किश्त का भुगतान किया जा चुका है । मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना में अब प्रत्येक दिन पाउडर दूध उपलब्ध करवाया जा रहा है ।

संविदा सहायक अध्यापकों कि हुई काउंसलिंग

एडीईओ रणवीर सिंह ने बताया कि गुरूवार को जिले के 90 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में संविदा पर सहायक अध्यापक लेवल प्रथम के 135 अभ्यार्थियों का स्कूल आवंटन के लिए काउंसलिंग की गई । जिनमें 7 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे । शुक्रवार को लेवल द्वितीय के विज्ञान वर्ग के 45 अभ्यर्थी और अंग्रेजी वर्ग के 34 अभ्यार्थियों कि काउंसलिंग होगी। जिले में अभी तक अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 14,124 बच्चों के नामांकन हो चुके है ।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने राज्य में शिक्षा के बढ़ते कदम, नवभारत साक्षर कार्यक्रम, ज्ञान संकल्प पोर्टल, मिशन ज्ञान, व्यावसायिक शिक्षा, विद्यादान कोष,आदर्श और उत्कर्ष विद्यालय समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देशित किया। साथ ही समसा के अंतर्गत डीएमएफटी फंड, एमएलए लैड, मुख्यमंत्री जन सहभागिता कार्यक्रम इत्यादि से संबंधित निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्य क्वालिटी के साथ समय पर पूरा करने व पूरे हुए कार्यों का लोकार्पण करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने नोहर, भादरा और पीलीबंगा में बन रहे केजीबी हॉस्टल निर्माण को लेकर भी समीक्षा की, जिसमें भादरा और पीलीबंगा का कार्य पूर्ण हो चुका है । बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के अंतर्गत प्रत्येक दिन बच्चों को दूध पिलाने और दूध के सही वितरण को लेकर सभी सीबीईओ को निर्देशित किया ।
बैठक में एडीएम सहित डीईओ माध्यमिक हंसराज जाजेवाल, एपीआरओ राजपाल लंबोरिया, सहायक निदेशक सुभाष चंद्र घोटिया, आईसीडीएस से प्रवेश सोलंकी, डीएलसीईओ प्रेम कुमार घोटिया, डाईट प्रिंसिपल महेंद्र कुमार शर्मा, एसीबीईओ प्रथम पीलीबंगा पूर्णराम, सीबीईओ संगरिया कृष्ण लाल गोदारा, सीबीईओ भादरा रामानुज प्रसाद, सीबीईओ टिब्बी दिलीप कुमार पारीक, सीबीईओ नोहर वीर सिंह धानियां, एसीबीईओ हनुमानगढ़ रोहिताश कुमार कड़वासरा, एडीईओ रणवीर सिंह, एसीबीओ द्वितीय पीलीबंगा रजनीश कुमार , एक्सईएन भूपेंद्र सिंह, समसा एपीसी पुरुषोत्तम दास शर्मा, समसा एपीसी सेकंड हरलाल सिंह सहारण इत्यादि उपस्थित रहे।

Related posts

बिहार: भोजपुर: मिक्सिंग लैब का उद्घाटन,फोटोग्राफरो का किया गया सम्मान।

rktvnews

भोजपुर:बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का शाखा सम्मेलन सदर अस्पताल परिसर में संपन्न।

rktvnews

कोविड-19 अपडेट।

rktvnews

रांची:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को दिया सम्मान : संजय सेठ

rktvnews

कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर भारतीय भाषाओं में एक निःशुल्क आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कौशल प्रशिक्षण पाठ्यक्रम, एआई फॉर इंडिया 2.0 का शुभारंभ किया

rktvnews

भोजपुर: जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल हुई पूर्व सांसद मीना सिंह।

rktvnews

Leave a Comment