RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान: वासुदेव देवनानी का इंडोनेशिया में लोगों से संवाद।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)14 नवम्बर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि भारत और इण्डोनेशिया के मध्य साझा सांस्कृतिक विरासत होने के साथ व्यापारिक संबंध भी प्रगाढ़ हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों में सांस्कृतिक व वाणिज्यिक संबंध की घनिष्ठता बहुत समय से है। रामायण व महाभारत ग्रंथ इण्डोनेशिया में लोक कला व नाटकों का स्त्रोत है।
श्री देवनानी ने कहा कि साझा सांस्कृतिक विरासत, औपनिवेशिक इतिहास और राजनैतिक सम्प्रंभुता दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों पर एकीकृत प्रभाव डालते हैं। श्री देवनानी ने बुधवार को सिंगापुर रवाना होने से पहले बाली में भारत के महावाणिज्य दूतावास में आयोजित समारोह में भारत और इण्डोनेशिया के लोगों को संबोधित किया, जहां लोगों ने श्री देवनानी का सम्मान किया।
श्री देवनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल से दोनों देशों के मध्य द्विपक्षीय संबंधों में एक नये युग की शुरूआत हुई है। नई व्‍यापक रणनीतिक साझेदारी से विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों का सहयोग बढ़ा है। दोनों देशों के मध्य नियमित रूप से संसदीय आदान-प्रदान भी होते हैं।
विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि रामायण व महाभारत ग्रंथ इंडोनेशिया में नाटक व लोक कला का स्रोत है। यहां भारतीय संगीत, नृत्य कला के साथ-साथ योग को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। भारत के अनेक ग्रंथों पर यहां सांस्कृतिक शोध होता है। भारतीय संस्कृति व चिंतन यह रचा-बसा हुआ है।
श्री देवनानी के सम्मान में बाली में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्री देवनानी का काउंसलेट जनरल ऑफ इंडिया शशांक विक्रम ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। श्री देवनानी ने दूतावास का अवलोकन किया और अधिकारियों से परिचय लिया।

Related posts

भोजपुर : सीएसपी संचालक की हत्या के विरोध में जाम।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्र को सर्वोपरि रखने, एकजुट रहने, सत्‍यनिष्‍ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और निर्भय होकर निर्धारित लक्ष्यों की ओर बढ़ने का आह्वान किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सभी से ध्यान को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

rktvnews

कृषि उपज मण्डी की उत्तम व्यवस्था से किसानों को फसलों का उचित मूल्य : मुख्यमंत्री

rktvnews

02 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

खैरागढ़:विश्वविद्यालय के स्थानांतरित व सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी को दी गयी विदाई।

rktvnews

Leave a Comment