RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:धर्म के मार्ग से ही विश्वशांति संभव: आचार्य भारतभूषण*

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 अप्रैल।आज मेष संक्रांति, अंबेडकर जयंती एवं स्वामी अखिलेश जी महाराज की 17वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रीसनातन शक्तिपीठ संस्थानम् द्वारा मौलाबाग स्थित बलुआ निवास में एक भव्य कार्यक्रम आचार्य डॉ. भारतभूषण पाण्डेय की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन-अर्चन एवं सुंदरकांड पाठ से हुई। इसके उपरांत “धर्म और आधुनिक विश्व” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उद्घाटन भाषण में प्रो. डॉ. नन्दजी दूबे ने कहा कि सत्ता अस्थायी होती है, जबकि धर्म और संस्कृति सदैव अक्षुण्ण रहते हैं।
अध्यक्षीय संबोधन में आचार्य डॉ. भारतभूषण पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान समय में पूरा विश्व युद्ध और अशांति की विभीषिका से जूझ रहा है, जिसमें निर्दोष नागरिक और बच्चे भी प्रभावित हो रहे हैं। आचार्य ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के संदर्भ में कहा कि उन्होंने भी विश्वशांति और मानव कल्याण के लिए धर्म की महत्ता को स्वीकार करते हुए बौद्ध धर्म अपनाया था। उन्होंने चेतावनी दी कि महापुरुषों को जातीय दायरे में सीमित करना और उनके नाम पर सामाजिक विभाजन पैदा करना समाज के लिए घातक है।आचार्य ने स्वामी अखिलेश जी महाराज को स्वामी विवेकानंद की परंपरा का संत बताते हुए कहा कि उन्होंने देश-विदेश में धर्म, संस्कृति और मानवता के संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण अंजनी श्रीवास्तव ने दिया, जबकि संचालन सुरेंद्र कुमार सिन्हा ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन शिवदास सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर पूर्णिमा सिन्हा, माला सिन्हा, पूनम कुमारी, श्वेता सिन्हा, संजय कुमार, जितेंद्र श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, किशन, प्रिंस, पीयूष, बब्लू केशरी, राजेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:सूर्पनखा नक् छेदन ,खर दूषण वध और सीता हरण का हुआ मंचन।

rktvnews

दुमका:राज्य स्थापना दिवस समारोह–2025 के तहत “रन फॉर झारखंड” का भव्य आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:मुख्यमंत्री ने जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा।

rktvnews

राज्य से प्रेरणा लेकर ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान देश में लागू – पोर्टल से बीमा क्लेम वितरण में राजस्थान देश में अव्वल – अब तक 19 हजार 900 करोड़ का फसल बीमा क्लेम वितरित।

rktvnews

राहु केतु’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर देखिए 19 अप्रैल, रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज सुरेंद्रनगर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के नवनिर्मित भवन का वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से ई-लोकार्पण किया।

rktvnews

Leave a Comment