RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिला जापान का प्रतिनिधिमण्डल, राज्य में अतिरिक्त निवेश के लिए की चर्चा।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)12 नवम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर जापान से आए प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की।
श्री शर्मा से प्रतिनिधिमण्डल सदस्यों ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट के तहत राज्य में अतिरिक्त निवेश के लिए चर्चा की। मुख्यमंत्री ने सदस्यों को प्रदेश में निवेश के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, साथ ही आगामी समिट के लिए आमंत्रित भी किया।
प्रतिनिधिमण्डल में जापानी कम्पनी नीडैक (एनआईडीईसी) के अध्यक्ष हिरोशी कोबे, प्रबंध निदेशक कैजी ओशिमा, सलाहकार माशाहिरो मियूरा शामिल रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

भारत माला प्रोजेक्ट को लेकर जिला कलक्टर की अध्यक्षता में हुई प्रशासनिक, एनएचएआई और किसानों की समन्वय बैठक।

rktvnews

बागपत:मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत पोषण पखवाड़ा जन जागरूकता अभियान में बालिकाओं को किया जागरूक।

rktvnews

रामगढ़ :जेएसएलपीएस द्वारा रोजगार मेला का हुआ आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:24 अगस्त को संयुक्त श्रम भवन में,रामनगर आई.टी.आई के निकट किया गया जॉब कैंप का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:केले की प्राकृतिक खेती ने बदल दी कृषक पूरनलाल की तकदीर।

rktvnews

पटना:महात्मा ने कहा था- अंग्रेज कुछ दिन और रुक जाएँ तो कोई हर्ज नहीं, अंग्रेज़ी शीघ्र विदा हो : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

Leave a Comment