RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पर्यावरण रक्षा,प्राण रक्षा.जनहित में अति आवश्यक: आचार्य धर्मेन्द्र

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 जुलाई। बुधवार को संतजेवियर्स अकादमी धोबहा मे सावन मास के षष्ठ दिवस पर आयोजित पर्यावरण संरक्षण विमर्श मे वीर कुंवरसिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपित आचार्य धर्मेन्द्र तिवारी समप्रति श्री त्रिदण्डी स्वामी सेवा आश्रम ब्रह्मपुरपीठाधीश्वर ने कहा पर्यावरण बचेगा तभी प्राणी बचेंगे।पर्यावरण संरक्षण से ही मानव व मानवता बचेगी।यह जनहित में अतिआवश्यक है।पर्यावरण संरक्षण हेतु जहाँ एक ओर वृक्षों की कटाई पर रोक होना चाहिए वहीं सघन वृक्षारोपण आवश्यक है।हर विद्यालय में विद्यार्थी ,शिक्षक के जन्मदिन पर वृक्ष लगाने का संकल्प सार्थक करना होगा।विशेष रूप से आँक्सीजन संवर्धक वृक्ष जैसे पीपल,वरगद,पाकड़,नीम,आँवला लगाया जाय।हर घर में तुलसी का चबुतरा और हर विद्यालय में तुलसी वाटिका होना चाहिए।पीपल वृक्ष व तुलसी का वीरवा सदा आँक्सीजन का विसर्जन करता है,इससे मानव को सहज ही प्राणवायु की प्राप्ति होजाती है। आचार्य जी ऩे कहा की शिक्षा मे संस्कार का संवर्धन शिक्षको का प्राथमिक दायित्व है।संस्कार हीन शिक्षा का कोई मतलब नहीं बल्कि बुराइयों का संवाहक बनता है।
। शिक्षा की कसौटी शिक्षार्थी मे स्वावलंबन व स्वाभिमान का जागरण है।इस अवसर पर ले.कर्नल राणा प्रताप सिह ने प्रेरणाप्रद बाते बतायी।विद्यालय के निदेशक सनोज कुमार ने आचार्य धर्मेन्द्र पूर्व कुलपति जी व राण प्रताप सिंह को सम्मानित किया।

Related posts

फूल खिलने के बाद..:अजय गुप्ता “अज्ञानी”

rktvnews

दरभंगा:पराली प्रबंधन को लेकर किसान एवं कृषि यंत्र विक्रेता के साथ डी.एम ने की बैठक।

rktvnews

भगत सिंह की जयंती पर प्रार्थना सभा का आयोजन।

rktvnews

रायपुर : श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा : छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को बंद रहेंगे पशुवध गृह और मांस बिक्री की दुकानेें।

rktvnews

भोजपुर: जिला समाहरणालय में किया गया मुख्यमंत्री द्वारा 4233 करोड़ की लागत से जनसुविधा एवं विकास से संबंधित योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन, लोकार्पण सहित राशि अंतरण का सीधा प्रसारण।

rktvnews

देवघर: मेला क्षेत्र में 750 सफाई मित्रों द्वारा साफ-सफाई पर किया जा रहा विशेष फोकस।

rktvnews

Leave a Comment