RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: पूर्वी चंपारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आईओसीएल से संबंधित सुरक्षा समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न।

RKTV NEWS/मोतीहारी (पूर्वी चंपारण)12 नवंबर। मंगलवार को जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता मे उनके कार्यालय कक्ष में iocl से संबंधित सुरक्षा समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न हुई जिसमे जिला प्रशासन के पदाधिकारी सहित आईओसीएल मोतीहारी के प्रवीण कुमार, मुख्य प्रबंधक, मनीष कुमार, वरिष्ठ प्लांट मैनेजर, रमेश चौधरी, प्रचालन प्रबंधक, एच पी सी एल के अधिकारी एवं जिला अग्निशामन पदाधिकारी भी शामिल हुऐ |

बैठक मे आईओसीएल मोतीहारी टर्मिनल / प्लांट द्वारा निम्नलिखित बिन्दुओं पर ध्यानाकर्षण करवाया गया।

1. टर्मिनल के बाहर विभिन जगहों पर पेट्रोल / डीजल, एल पी जी की अवैध व्यापार करने के संबंध में तथा उससे आग लगने के संभावनाओं और जान माल हानि पर चर्चा
2. टर्मिनल / प्लांट के बाहर टर्मिनल / प्लांट से जुड़े लोगो के साथ छिना झपटी और लोगों की सुरक्षा के संबंध में
3. टर्मिनल/प्लांट के बाहर और आसपास खासकर रात्रि में पुलिस चौकसी बढ़ाने के संबंध में
4. पैट्रोलियम पदार्थ के परिवहन हेतू पाईप लाइन के ऊपर कुछ जगहों पर अतिक्रमण हटाने के संबंध में
5. पैट्रोलियम पदार्थ के पाईप लाइन से तेल चोरी की के संभावनाओं और जान माल हानि पर चर्चा
6. आपातकाल फायर ड्रिल में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समीक्षा के संबंध में।
बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा iocl द्वारा उठाए गए बिन्दुओं पर जल्द ही कारवाई करने का आश्वासन दिया गया एवं यह बैठक हर 6 महीने मे आयोजित करवाने की बात पर भी चर्चा की गयी।
बैठक में अपर सम्हर्ता आपदा प्रबंधन राजेश्वरी पांडे, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्वेता भारती, अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज अरुण कुमार, जिलाधिकारी के विशेष कार्य पदाधिकारी अमरेश कुमार भी उपस्थित थे।

Related posts

एमओपीएसडब्लू ने “ड्रेज्ड सेडिमेंट्स के मूल्यवर्धन” पर शोध प्रस्ताव को मंजूरी दी।

rktvnews

20, 25, 30 सांसद जीतकर दिल्ली जाते रहे इसलिए कांग्रेस-भाजपा ने बिहार को बेचा: प्रशांत किशोर

rktvnews

गढ़वा:मध्यान भोजन योजना में लापरवाही पर प्रशासन सख्त।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने महिला सैनिकों, नौसैनिकों और वायु सैनिकों के लिए उनके अधिकारी समकक्षों के समान मातृत्व, शिशु देखभाल और शिशु गोद लेने की छुट्टियों के प्रावधान को स्वीकृति दी।

rktvnews

हैदराबाद:केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने जीएसआईटीआई हैदराबाद में रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:मृतक भाइयों की बहन की शादी में लोजपा (रामविलास) ने बढ़ाया सहयोग का हाथ।

rktvnews

Leave a Comment