RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: राज्यपाल से एनसीसी निदेशालय, जम्मू के जूनियर अंडर ऑफिसर हारून इम्तियाज ने भेंट की।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)11 नवंबर।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को राजभवन में एनसीसी निदेशालय, जम्मू के जूनियर अंडर ऑफिसर हारून इम्तियाज ने भेंट की। इस अवसर पर हारून ने राज्यपाल को ‘‘राष्ट्रीय राइफल्सः इंडियन आर्मी’’ पुस्तक भेंट की, जिसे उन्होंने एनसीसी कैडेट जानवी के साथ सह-लेखक के रूप में लिखा है। यह पुस्तक राष्ट्रीय राइफल्स के गौरवशाली इतिहास, संचालन कौशल, समर्पण और बहादुर सैनिकों की प्रेरणादायक कहानियों के माध्यम से उनके योगदान को उजागर करती है।
राज्यपाल ने इस पुस्तक को लिखने के लिए हारून की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें भी कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल्स में सेवा देने का सौभाग्य मिला है, और इस पुस्तक ने उन्हें अपनी सेवा के अद्वितीय अनुभवों को फिर से जीने का अवसर प्रदान किया है। उन्होंने हारून की रिसर्च और भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास को इतने युवा उम्र में प्रस्तुत करने के प्रयास की सराहना की। राज्यपाल ने कहा कि यह पुस्तक अन्य युवाओं को भी भारतीय सेना के योगदान उनके समर्पण के प्रति जागरूक करेगी।

Related posts

सारण:शुक्रवार से गंगा एवं सरयू नदी के जलस्तर में गिरावट की संभावना।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल से लेखक बीपीएस वालिया ने की भेंट।

rktvnews

भोजपुर:डा के एन सिन्हा” एशिया बुक्स ऑफ रिकॉर्ड”द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ रिकार्ड से हुए सम्मानित।

rktvnews

श्रमिकों का द्वार कार्यक्रम में विधायक मनोज कुमार यादव ने की शिरकत।

rktvnews

भोजपुर:समस्याओं से जूझते कर्मचारियों की सुनने वाला कोई नही:प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष चितरंजन

rktvnews

JustMarkets की मनी एक्सपो इंडिया 2024 में भागीदारी।

rktvnews

Leave a Comment