RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

सीसीआई ने हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की अतिरिक्त शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी।

नई दिल्ली/20 जून।भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की अतिरिक्त शेयरधारिता के अधिग्रहण से जुड़े प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी दे दी है।
हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचडीएफसी लिमिटेड / अधिग्रहण) कंपनी अधिनियम, 1956 के तहत निगमित एक सार्वजनिक लिमिटेड कंपनी है और इसके शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया लिमिटेड और बीएसई लिमिटेड में सूचीबद्ध हैं। यह एक आवास वित्त कंपनी है, जो राष्ट्रीय आवास बैंक और भारतीय रिजर्व बैंक के साथ पंजीकृत है और भारत में मुख्य रूप से व्यक्तियों, कॉरपोरेट और डेवलपर्स को आवासों, अपार्टमेंट और वाणिज्यिक संपत्तियों की खरीद, निर्माण, विकास और मरम्मत के लिए वित्त प्रदान करने का व्यवसाय करती है।
एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एचडीएफसी लाइफ/लक्ष्य कंपनी) एक जीवन बीमा कंपनी है, जो भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण के साथ पंजीकृत है। यह भागीदारी, गैर-भागीदारी और यूनिट आधारित बीमा पॉलिसियों समेत व्यक्तिगत और सामूहिक जीवन बीमा समाधानों की एक श्रृंखला पेश करती है। इसके उत्पाद पोर्टफोलियो में विभिन्न जीवन बीमा और निवेश उत्पाद जैसे सुरक्षा, पेंशन, बचत, निवेश और वार्षिक भुगतान आदि शामिल हैं।
प्रस्तावित संयोजन; एचडीएफसी लिमिटेड द्वारा एचडीएफसी लाइफ की कुछ अतिरिक्त शेयरधारिता के अधिग्रहण से संबंधित है, जो स्टॉक एक्सचेंजों (प्रस्तावित संयोजन) पर एक या एक से अधिक ऑन-मार्केट खरीद, जैसे एचडीएफसी लिमिटेड (प्रस्तावित संयोजन के बाद) के माध्यम से पूरा होगा और जीवित समामेलित इकाई यानि एचडीएफसी बैंक लिमिटेड (एचडीएफसी बैंक) (अन्य बातों के साथ साथ एचडीएफसी बैंक में एचडीएफसी लिमिटेड के प्रस्तावित समामेलन की प्रभावी तिथि के बाद) के पास भारतीय बैंकिंग कानूनों के अनुपालन के तहत एचडीएफसी लाइफ की 50% से अधिक हिस्सेदारी होगी।

Related posts

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने डिजिटलीकरण और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण के क्षेत्र में सहयोग पर भारत और सऊदी अरब के बीच हस्ताक्षरित सहयोग ज्ञापन को मंजूरी दी।

rktvnews

औरंगाबाद:जिले मे 2600 लाभुकों को मिला नया घर की स्वीकृति ,400 घरो में हुआ गृह प्रवेश कार्यक्रम।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की।

rktvnews

नारनौल:प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित गरिमा बनी म्हारी लाडो-म्हारी शान कार्यक्रम की जिला ब्रांड एंबेसडर!डीसी मोनिका गुप्ता ने गरिमा को किया सम्मानित।

rktvnews

चित्रगुप्त परिवार में होली मिलन आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश: छिंदवाड़ा जिले के 66 प्रतिशत से अधिक परिवारों को अपने घर में मिल रहा नल से जल।

rktvnews

Leave a Comment