हम इसे जीतेंगे ही, साथ ही 2025 का चुनाव भी जीतेंगे और इंडिया गठबंधन सरकार बनेगी:तेजस्वी यादव
सामाजिक बदलाव के महानायक राम नरेश राम के विरासत बनाम अपराध की ताकत के बीच है तरारी की लड़ाई :दीपंकर भट्टाचार्य
देश मे नफरत की राजनीति करनेवालों को उखाड़ फेकें:मुकेश साहनी
तरारी में इंडिया गठबन्ध के चुनावी सभा में उमड़ा जनसैलाब।
एक स्वर में लिया संकल्प 13 नम्बर को एक एक वोट सामंती, उन्मादी – उत्पाती – जनसंहारियों के खिलाफ।
सभा को दीपंकर भट्टाचार्य, तेजस्वी यादव, मुकेश साहनी ने किया सम्बोधित।
RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)11 नवम्बर।इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा – माले उम्मीदवार राजू यादव के समर्थन में तरारी के मोपति मेला मैदान में एक विशाल जनसभा आयोजित हुआ। जहाँ हजारों की संख्या में जनता का जनसैलाब उमड़ा और एक स्वर में संकल्प लिया कि 13 नम्बर को एक एक वोट सामंती, उन्मादी – उत्पाती – जनसंहारियों के खिलाफ और अपने आवज को विधानसभा में पहुंचाने के लिए राजू यादव को पड़ेगा।
सभा को मुख्य वक्ता का. दीपंकर भट्टाचार्य – महासचिव माले, तेजस्वी यादव – नेता प्रतिपक्ष बिहार, मुकेश साहनी – राष्ट्रीय अध्यक्ष वीआईपी ने सम्बोधित किया।
भाकपा(माले) महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि तरारी विधानसभा का यह उपचुनाव का. रामनरेश राम, का. जगदीश महतो, का. रामेश्वर यादव और का. बुटन मुशहर समेत तमाम साथियों की क्रांतिकारी विरासत और उन्माद, उत्पात, हिंसा और अपराध की ताकत के बीच निर्णायक लड़ाई है।
उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव इस वजह से हो रहा है कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाकपा(माले) के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी का. सुदामा प्रसाद ने भाजपा के बड़बोले केंद्रीय मंत्री श्री आरके सिंह को बुरीतरह से पराजित किया था। भाजपा इस हार से इस कदर बौखलाई हुई है कि पिछले विधानसभा चुनाव में जिसे अपराधी बता रही थी उसी सुनील पांडे के बेटे को उसने यहां अपना प्रत्याशी बनाया है।
उन्होंने कहा कि भाकपा(माले) पूरे बिहार में गरीबों के संघर्षो की अगुआई करती रही है। केंद्र की मोदी और राज्य की नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार लोकतंत्र, संविधान और गरीबों के हक अधिकार को छिनने में लगी हुई है। हम किसी भी कीमत पर ऐसा नहीं होने देंगे।
उन्होंने कहा कि बिहार की महा गठबंधन सरकार ने जातीय गणना कराया लेकिन नीतीश कुमार पाला बदल कर फिर से भाजपा की गोद में जा बैठे हैं और अब वे आरक्षण की सीमा बढ़ाने, 95 लाख गरीब परिवारों को दो लाख रुपये की सहायता देने की घोषणाओं से पल्ला झाड़ने की फिराक में है। भूमि सर्वे के नाम पर गरीबों को उजाड़ने और स्मार्ट मीटर के नाम पर उनका खून चूसने के नीतीश कुमार के अभियान को हम लागू नहीं होने देंगे।
उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव एक झांकी है।
भाकपा(माले) प्रत्याशी को इतने भारी मतों से जिताना है कि भाजपा को अगले चुनाव में उतरने की हिम्मत न हो और डबल इंजन सरकार सत्ता से बेदखल हो जाये।
सभा को सम्बोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि यह केवल उपचुनाव नही पूरे देश को सन्देश देगा. हम इसे जीतेंगे ही, साथ ही 2025 का चुनाव भी जीतेंगे और इंडिया गठबंधन सरकार बनेगी।
हम कलम और नौकरी बांटते हैं वे तलवार और त्रिशूल बांटते हैं। हम बोले कि मुख्यमंत्री बनेंगे तो 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे। और दिया। स्किम वर्कर्स का मानदेय बढ़ाया। हम फिर आएंगे तो जीविका दीदियो का सवाल हल करेंगे।
भाजपा ने रेल बेच दिया, सेना की भर्ती खतम कर दी। वे बेरोजगारी, महंगाई की बात नहीं करते, नफरत और उन्माद की बात करते हैं. लोगों को लड़ाने का काम करते हैं.
हमें नए सोच का नया बिहार बनाएंगे। हम संविधान, धर्मनिरपेक्ष बचाने वाले हैं। हम तरारी जीतेंगे तो बिहार जीतेंगे।
सभा को सम्बोधित करते हुए वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी ने कहा कि देश मे नफरत की राजनीति हो रही है। गरीब – दलितों की पर हलक़ तेज हुआ है। वही ताकत आज आपजे सामने खड़ी है। ये ताकते हिन्दू – मुस्लिम कर देश को बांटने का काम कर रहें हैं।
इसलिए आप राजू यादव को जीता कर विधानसभा भेजे यह चुनाव ट्रेलर है 2025 में हमे पूरी ताकत से लड़ कर तेजस्वी जी को मुख्यमंत्री बनाना है। ताकि गरीबों दलितों अल्पसंख्यककों को अपना अधिकार दिला सकें। हम सभी सीटों पर चुनाव जीत रहें हैं।
सभा को कुणाल राज्य सचिव माले बिहार, स्वदेश भट्टाचार्य – पोलित ब्यूरो सदस्य माले, मीना तिवारी – राष्ट्रीय महासचिव ऐपवा, सुदामा प्रसाद – सांसद आरा, रामेश्वर प्रसाद – पूर्व सासंद आरा, राजू यादव – उम्मीदवार तरारी विधनसभा उप चुनाव, वीरेंद्र गुप्ता – विधायक सिकटा, अजित कुमार सिंह – विधायक डुमराँव, अरुण सिंह – विधायक काराकाट, फतेबहादुर सिंह – विधायक डिहरी, महानन्द सिंह – विधायक अरवल, किरण देवी – विधायक सन्देश, मनोज मंज़िल – पूर्व विधायक अगिआंव, आदिब रिजीवी -चुनाव प्रभारी राजद, बीके सिंह – राष्ट्रीय सचिव वीआईपी, बीरबल यादव- जिला अध्यक्ष राजद, मुकेश बिंद – जिला अध्यक्ष वीआईपी , सुनिल कुमार यादव। – पूर्व मेयर आरा, कयामुद्दीन अंसारी – राज्य सचिव इंसाफ मंच, सबीर कुमार -राज्य सचिव बिहार, इंदु सिंह – जिला सचिव ऐपवा, लाल बिहारी यादव- उपाध्यक्ष जिला परिषद, हाकिम प्रसाद – राजद नेता, सलाम कुरैसी – कांग्रेस नेता ने भी सम्बोधित किया।
सभा की अध्यक्षता लाल बाबू यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष और संचालन जवाहरलाल सिंह, जिला सचिव भाकपा – माले ने किया।






