RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

छत्तीसगढ : मुख्यमंत्री ने अमर शहीद गेंदसिंह के शहादत दिवस पर उन्हें किया नमन।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ )20 जनवरी।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अमर शहीद गेंदसिंह के शहादत दिवस पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने आजादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीद गेंदसिंह को याद करते हुए कहा कि परलकोट जमींदारी के जमींदार शहीद गेंद सिंह ने ब्रिटिश अधिकारियों के शोषण के विरुद्ध स्वतंत्रता आंदोलन का शंखनाद किया था। शहीद गेंद सिंह ने अंग्रेजों से लोहा लिया और अपने क्षेत्र में अंग्रेजी शासन की नीतियों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि हम सभी शहीद गेंद सिंह का स्मरण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें और समाज के उत्थान में अपना योगदान दें।
बस्तर के आदिवासी भाई-बहनों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले मुक्ति आंदोलन के नायक शहीद गेंदसिंह का मातृभूमि की मुक्ति के लिए दिया गया अविस्मरणीय बलिदान हम सभी को देशसेवा के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर करने की प्रेरणा देते रहेगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय हलबा हलबी आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ केंद्रीय महासभा के अध्यक्ष देवेंद्र महला, आई.आर. देहारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने गुड फ्राइडे के अवसर पर दया और करुणा के मूल्यों को रेखांकित किया।

rktvnews

श्रीलंका और फिलीपीन्स के डेलीगेशन ने देखी मतदान सामग्री वितरण प्रक्रिया।

rktvnews

KIIT में छठ पूजा का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 09 जनवरी 26

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की ।

rktvnews

भोजपुर:जिला कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment