
दीपंकर भट्टाचार्य का तरारी विधानसभा में रोड शो, सहार से तरारी होते हुए पीरो पहुंचा सैकड़ों वाहनों का जत्था।

खैरा, बिहटा, करथ, नोनार, पीरो सहित कई गाँवों में हुआ फूल – माला से भव्य स्वागत,लोगों ने कहा लाल झंडा ही फहरेगा तरारी मे।
RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)10 नवम्बर।इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा – माले उम्मीदवार राजू यादव के जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनाव के अंतिम दौर में भाकपा – माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने रोड सो किया। जिसकी शुरुआत सहार में स्थित सामाजिक बदलाव के महानायक व तरारी में क्रांति के अलख जगाने वाले कॉमरेड राम नरेश राम के मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ हुई।
रोड सो सहार से निकल खैरा में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण कर आगे बढ़ा। जो अनहारी, बिहटा, तरारी, करथ , जेठवार, नोनार, बिराहिमपुर, लोहिया चौक होते हुए पीरो के भागलपुर मोड़ पर समाप्त हुआ।
रोड सो को जगह – जगह पर सैकड़ों गरीब – मजदूर, छात्र – नौजवान, महिलाओं ने फूल – माला से भव्य स्वागत किया और राजू यादव के समर्थन के नारे लगाते हुए कहा की सामंती व फासीवादी ताकतों को परास्त कर लाल झंडा ही तरारी में फहरेगा।
रोड सो में महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य के आलावें भाकपा – माले पोलित ब्यूरो सदस्य स्वदेश भट्टाचार्य, राज्य सचिव कुणाल, जिला सचिव जवाहरलाल सिंह, उम्मीदवार राजू यादव, सुदामा प्रसाद- आरा सासंद, गोपाल रविदास – विधायक फुलवारीशरीफ, आदिब रिजीवी- विधानसभा चुनाव प्रभार व राजद नेता, बिके सिंह- वीआइपी नेता, मनोज मंज़िल- पूर्व विधायक अगिआंव, शिवप्रकाश रंजन- विधायक अगिआंव, सरोज यादव- पूर्व विधायक बड़हर, लाल बिहारी सिंह- उपाध्यक्ष जिला पार्षद , हाकिम सिंह- पूर्व जिला पार्षद, मुकेश यादव – प्रमुख अगिआंव, शैलेंद्र राम- जिला अध्यक्ष युवा राजद सहित इंडिया गठबन्ध की सैकड़ो नेता शामिल थे।
दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि जब हम लोग हक दो वादा निभाओ आंदोलन कर रहे हैं और नीतीश जी को याद दिला रहे हैं कि आपने जो वादा किया उस मांग को पूरा करो। सभी गरीबों को पांच डिसमिल जमीन, पक्का आवास दो और तमिलनाडु के तर्ज पर 65% आरक्षण को नवमी अनुसूची में डालो तो तब नीतीश जी स्मार्ट मीटर और जमीन सर्वे का लाकर गरीबों को उजाड़ने की साजिश कर रहे हैं। बिहार में बच्चे स्कूल मांग रहे हैं तब भाजपा के नेता गिरिराज सिंह त्रिशूल की बात कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि तरारी विधानसभा का नजारा बदला हुआ है आपको 2020 का चुनाव याद होगा जब भाजपा अपराध की बात कर रही थी कह रही थी कि हम अपराधियों के साथ साथ गांठ नही करेंगे और आज जब यहां से माले की जीत हुई है जब मोदी जी से बहुमत जनता ने छीन ली है तो वही भाजपा अपराधी के साथ साठ – गाठ कर तरारी के साथ – साथ बिहार पर कब्जा करना चाहती है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी इस चुनाव में अपराधी को आगे कर चुनाव लड़ रही है। इसलिए फिर आपको चुना है कि एक तरफ रामनरेश राम की परंपरा है जो गरीबों,दलितों,अल्पसंख्यकों के हक अधिकार की लड़ाई में कुर्बानी देने की परंपरा है और दूसरी तरफ इस परंपरा को तहस-नहस करने के लिए ससामंती ताकतों की दबदबा, सांप्रदायिक हिंसा का माहौल बनाने के लिए ,, अपराधियों का मनोबल बढ़ाने के लिए बीजेपी यह साजिश रच रही है।। इसलिए 13 तारीख को झंडे पर तीन तारा पर इतना बटन दबाए की रिकार्ड मतों से राजू जी जीत जाए और सामंती – अपराधी ताकतों का हौसला पस्त हो जाए।
