RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखंड:विकास की दौड़ में पलामू को अग्रणी बनाना मेरा जीवन का लक्ष्य है : के० एन० त्रिपाठी

जाति धर्म से परे एक योग्य उम्मीदवार ही पलामू को बदहाली से उबार सकता है।

डाल्टनगंज/झारखंड ( डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 10 नवंबर।इंडिया महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी के० एन० त्रिपाठी ने आज मेदिनीनगर प्रखंड सह नगर निगम क्षेत्र के पोखराहां कला-खैराट, बारालोटा, जोड़, मउआर पैलेस, शाहपुर किला के पास, रेड़मा, नावाटोली, सुदना, पहाड़ी कर्बला के पास, जनकपुरी सहित शहर के दर्जनों मुहल्लों में सघन चुनाव प्रचार करते हुए मतदाताओं से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पलामू एक ऐतिहासिक स्थान है और और अपनी खूबसूरती के लिए पूरे देश में सुप्रसिद्ध है। लेकिन वर्तमान विधायक की अयोग्यता और निष्क्रियता की वजह से विकास की दौड़ में समूचे झारखंड में सबसे पिछले पायदान पर आ खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि संयुक्त बिहार सहित वर्तमान झारखंड की राजनीति में पलामू सदैव चर्चित रहा है लेकिन पिछले एक दशक से पलामू में बदहाली का अंधेरा छाया हुआ है। पलामू लगातार अकाल झेलने के लिए अभिशप्त है। सिंचाई तो दूर लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। झारखंड बने 24 साल हो गए लेकिन छोटी मोटी बीमारी होने पर भी यहां के लोगों को ईलाज के लिए रांची, पटना, बनारस और दिल्ली जाना पड़ता है। आखिर कौन है इसका जिम्मेवार। श्री त्रिपाठी ने कहा कि एक जाति -धर्म से परे एक योग्य विधायक ही पलामू को खुशहाल और विकसित बनाकर बदहाली से उबार सकता है। लेकिन आपने जिसे चुना, उसी ने पलामू को बदहाली के रसातल में पहुंचा दिया।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि झारखंड में पांच प्रमंडल हैं लेकिन सबसे पिछड़े प्रमंडल के रूप में पलामू की चर्चा होती है। इसी धरती का पुत्र होने की वजह से उन्हें यह जानकर बेहद अफसोस होता है।
उन्होंने कहा कि वे देश की सीमाओं पर एक सैनिक के रूप राष्ट्र सेवा के उपरांत राजनीति में आये ही इसीलिए हैं ताकि पलामू को बदहाली से उबारकर पलामू को विकास के सर्वोच्च शिखर पर पंहुचा सकें। उन्होंने कहा कि पलामू को विकास की दौड़ में अग्रणी बनाना उनका जीवन लक्ष्य है। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि अगर उन्होंने उन्हें मौका दिया तो शिक्षा, चिकित्सा, पर्यटन, खेलके क्षेत्र में पलामू को अग्रणी जिला बनायेंगे ! श्री त्रिपाठी ने कहा कि कोयल नदी पर बांध बनाकर डाल्टनगंज शहर में पेयजल की व्यवस्था तथा खासमहाल की जमीन को मालिकाना हक दिलाने के लिए वे कृतसंकल्पित हैं।
के एन त्रिपाठी ने मतदाताओं से संपर्क करते हुए कि उन्हें पलामू के किसानों, युवाओं तथा महिलाओं की बदहाल स्थिति देखकर रात में नींद नहीं आती है। शिक्षा, चिकित्सा, रोजी-रोटी के लिए पलायन के लिए मजबूर पलामू वासियों के दर्द को दूर करने के लिए उन्होंने पांच प्रतिज्ञाएं की है। डाल्टनगंज -भंडरिया विधानसभा के प्रत्येक बूथ से लगभग दस युवाओं को नौकरी दिलाने के लिए वे प्रतिज्ञाबद्ध हैं। क्षेत्र के प्रत्येक महिला समूह को व्यवसाय के लिए एक लाख रुपए की वित्तीय सहायता, कोयल, औरंगा, अमानत एवं सुकरी नदी को मलय से जोड़ते हुए सैकड़ों नालों को बांधकर लिफ्ट इरिगेशन के माध्यम से सिंचाई की उचित व्यवस्था कराने के लिए वे प्रतिज्ञाबद्ध हैं। उन्होंने मतदाताओं से करबद्ध प्रार्थना करते हुए कहा कि आगामी तेरह तारीख को क्रम संख्या तीन हाथ छाप पर मुहर लगाएं और मुझे आशीर्वाद देकर मजबूती के साथ विधानसभा भेजें ताकि वे निरंतर पलामू की समस्याओं के लिए संघर्षरत रहते हुए आपकी समस्याओं का समाधान कर सकूं।

Related posts

नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ रैली की झलकियां साझा की।

rktvnews

17 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

गढ़वा:नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क।

rktvnews

भोजपुर के मां आरण्य देवी बीएड कॉलेज बाम पाली में विशेष शिविर प्रारंभ।

rktvnews

पूर्व मंत्री सह भाजपा विधायक का सर्किट हाउस में हुआ भव्य स्वागत।

rktvnews

लव पांडेय बने भाजपा भोजपुर जिला उपाध्यक्ष और सतीश गुप्ता मीडिया सह संयोजक।

rktvnews

Leave a Comment