RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में सेवानिवृत्ति पर सुलेमान हेरेंज को भावभीनी विदाई।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)30 जून 2026। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, भोपाल में कार्यालय अधीक्षक श्री सुलेमान हेरेंज के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर शैलकला भवन में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में संग्रहालय के निदेशक, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके दीर्घ, समर्पित एवं अनुकरणीय सेवाकाल को स्मरण करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संग्रहालय के निदेशक डॉ. अमिताभ पांडे ने श्री हेरेंज के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी कार्यकुशलता, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से संस्थान की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय जीवन की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर जनसंपर्क अधिकारी हेमंत बहादुर सिंह परिहार सहित संग्रहालय के सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री हेरेंज के साथ बिताए अपने अनुभव एवं संस्मरण साझा किए। सभी वक्ताओं ने उनके सरल, सहयोगी एवं सौम्य व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका व्यवहार सदैव प्रेरणादायी एवं आत्मीय रहा है।सभी ने श्री हेरेंज को स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं।
समारोह के दौरान संग्रहालय की सहकारी साख समिति की अध्यक्ष धरणी धर सेनापति की ओर से उपाध्यक्ष स्मिता पेज , एच बी एस परिहार एवं निदेशक महोदय द्वारा श्री हेरेंज को उनकी जमा राशि का भुगतान किया गया। साथ ही, संग्रहालय के प्रशासन अनुभाग , लेखा अनुभाग , बागवानी विभाग की ओर से श्रीमति आरती कुशवाह , श्रीमति नीलम श्रीवास्तव , डा मनोज कुमार जैन, श्रीमति रचना श्रीवास्तव एवं अन्य उपस्थित लोगों द्वारा उन्हें स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
अपने उद्बोधन में सुलेमान हेरेंज ने संग्रहालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने सेवाकाल के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सदैव सहयोग, स्नेह एवं सम्मान प्राप्त हुआ, जिसे वे जीवनभर स्मरण रखेंगे।
कार्यक्रम का सफल संचालन संग्रहालय के प्रकाशन अधिकारी डॉ. मोहम्मद रेहान ने किया।

Related posts

एमएसएमई के लिए वित्तीय मदद मुहैया कराने के लिए केन्द्रीय बजट में चार उपायों का प्रस्ताव।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मैहर में होगा माँ शारदा लोक का निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

चतरा: उपायुक्त रमेश घोलप 08 अप्रैल को करेंगे प्रतापपुर प्रखंड का दौरा।

rktvnews

रायपुर : अब जंगल में ऊबड़-खाबड़ पगडंडियों की ओर नहीं जाते पहाड़ी कोरवा राजकुमारी के कदम।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने सीतामढ़ी जिला अंतर्गत पुनौरा धाम में स्थित श्री जानकी जन्मभूमि मंदिर परिक्षेत्र के लिए स्वीकृत समग्र विकास योजना का स्थल भ्रमण कर लिया जायजा।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी ने द्वितीय मतदान पदाधिकारियों का एम0पी0 उच्च विद्यालय, बक्सर में चल रहे प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया।

rktvnews

Leave a Comment