RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में वीसी के माध्यम से निर्वाचन संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 अक्टूबर।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में निर्वाचन से संबंधित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि Form-6 के लंबित आवेदनों का अविलंब डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाए, ताकि समयबद्ध तरीके से मतदाता सूची के अद्यतन का कार्य पूर्ण किया जा सके। इसके साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, डीपीएम जीविका,जिला पंचायती राज पदाधिकारी तथा डीपीओ आईसीडीएस को निर्देश दिया कि सभी पंचायतों में विशेष शिविरों का आयोजन कर Form-6 के माध्यम से नए मतदाताओं का नामांकन सुनिश्चित किया जाए।विशेषकर 18-19 आयु वर्ग के युवाओं, महिलाओं तथा 20-29 आयु वर्ग के मतदाताओं के पंजीकरण में वृद्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त नगर आयुक्त नगर निगम को यह निर्देश दिया गया कि जिले अंतर्गत सभी नगर क्षेत्र में विशेष शिविरों के माध्यम से महिला मतदाताओं के पंजीकरण में वृद्धि सुनिश्चित की जाए।
विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 अंतर्गत दिनांक 30 सितंबर 2025 को निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन किया जा चुका है। यदि अभी तक कोई भी योग्य नागरिक अपना नाम निर्वाचक सूची में दर्ज नहीं करा पाए हैं, तो वे भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर जाकर अथवा नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन Form-6 भरकर पंजीकरण करा सकते हैं।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 26 सितंबर 25

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 08 अक्टूबर 25

rktvnews

रायपुर : नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में ‘बिहान’ द्वारा भोजन, पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता में सुधार की दी गई जानकारी।

rktvnews

भोपाल:मानव संग्रहालय में 15 दिवसीय प्रोडक्शन ओरिएंटेड कुचिपुड़ी नृत्य ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का आयोजन 1 जून से।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा माले और इंसाफ मंच का राज्यव्यापी प्रतिवाद मार्च।

rktvnews

पटना:भारत के किस न्यायाधीश की मातृ-भाषा अंग्रेज़ी है? बताएँ माननीय?

rktvnews

Leave a Comment