RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पटना: विकसित बिहार के संकल्प को पूरा करने वाला है बिहार बजट: नीतीश कुमार

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)03 फ़रवरी।आज बिहार विधानमंडल में वित्त मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा की यह विकसित बिहार का संकल्प पूरा करने वाला बजट है। न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर आधारित इस बजट में सभी क्षेत्रों तथा किसानों, उद्यमियों, युवाओं एवं महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। यह सम्पूर्ण, समावेशी एवं विकास को बढ़ावा देने वाला बजट है। इस साल बिहार का बजट 3 लाख 47 हजार करोड़ रूपए से अधिक का है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 30 हजार करोड़ रूपए से अधिक है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में बिहार की विकास दर 14.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
उन्होंने कहा की यह बजट हमारी सरकार द्वारा लागू किए गए सात निश्चय-3 के कार्यक्रमों को पूरा करने में काफी मददगार साबित होगा। हमलोगों ने अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। राज्य में वित्तीय संसाधनों का उचित प्रबंधन कर युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत हर घर की एक महिला को रोजगार के लिए 2 लाख रूपए की सहायता हेतु भी प्रावधान किया गया है। राज्य में उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह बजट प्रत्येक परिवार को अवसर प्रदान करने, प्रत्येक युवा के कौशल विकास और महिलाओं के सशक्तीकरण के उद्देश्यों को पूरा करेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि में हमारे प्रयास से हुए विकास को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रावधान भी इस बजट में किए गए हैं। बिहार बजट 2026-27 राज्य की अर्थव्यवस्था के विकास की गति को तेज करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।
राज्य सरकार के अपने राजकोषीय संसाधनों के समुचित प्रबंधन से बिहार का विकास तीव्र गति से हो सकेगा। बिहार के विकास में केन्द्र सरकार का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। अगले कुछ वर्षों में बिहार देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो सकेगा।

Related posts

भोजपुर: कोईलवर में रेलवे के जमीन पर वर्षों से बसे भूमिहीन गरीबों को रेलवे विभाग द्वारा हटाने के खिलाफ भाकपा माले की बैठक।

rktvnews

ईएफटीए के साथ एफटीए 1 अक्टूबर, 2025 से प्रभावी होगा : उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शो में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

rktvnews

झारखंड:प्रोजेक्ट भवन में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया बजट पूर्व संगोष्ठी।

rktvnews

झारखंड:हंगामा क्यों है बरपा,दोष मुक्त नहीं हुए हेमंत, सिर्फ जमानत मिला है : प्रतुल शाह देव

rktvnews

सारण:निर्वाचन सूची प्रेक्षक-सह-आयुक्त सारण प्रमंडल, छपरा सर्वानन एम. की अध्यक्षता में निर्वाचन सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2024 की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

17 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment