RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार:भोजपुर:विकास के मामले में टॉप पर रहेगा तरारी : विशाल प्रशांत

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 नवंबर।तरारी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में राजग समर्थित भाजपा के युवा प्रत्याशी विशाल प्रशांत ने बुधवार को तरारी प्रखंड के कई गाँवो में सघन जनसम्पर्क अभियान चलाया। भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत बड़ी सिकरहटा, सिकरहटा खुर्द, मठिया, मोपति, हरपुर, डारीडीह, बागर में सघन जनसम्पर्क किया। इस दौरान जगह जगह पर प्रत्यासी विशाल प्रशांत का ढोल नगाड़े से स्वागत किया गया। युवाओ की टीम ने इस दौरान गगनभेदी नारेबाजी भी की। भारत माता की जय, जय श्री राम के भी नारे लगे। प्रत्यासी के आगमन की सूचना पाकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान जगह जगह आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विशाल प्रशांत ने कहा कि हम चुनाव से पहले ही सभी गाँवो में घूमकर क्षेत्र के विकास के लिए योजना बना लिए है। हमरा प्रयास होगा कि सभी के आर्थिक सामाजिक विकास में सुधार हो। महिलाओं, युवाओ को स्वरोजगार के माध्यम से और सशक्त बनाया जाए। कृषि पर चर्चा करते हुए कहा कि मैंने इसके लिए भी योजना बना ली है। अब खेती घाटों का सौदा नही होगा। इसके लिए किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा। क्षेत्र में उधोग को बढ़ावा देने के लिए कई कम्पनियों को आमंत्रित किया जाएगा। शिक्षा एव स्वास्थ्य ब्यवस्था में और सुधार किया जाएगा इसके लिए ग्रामीण स्तर पर कमिटी बनाई जाएगी और सरकार द्वारा संचालित योजना का सही सही पालन किया जाएगा।
इस मौके पर साथ मे राजेश्वर सिंह, अभय प्रताप सिंह, अंकित चन्द्रवँशी, कृष्णा राजवंशी, दीपक श्रीवास्तव, गोलू पासवान, जितेंद्र राम, शशि राय, मोहन रजक, अशोक कुशवाहा समेत कई लोग थे।

Related posts

महिला सांसदों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने के बाद प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

rktvnews

बिहार: वैशाली: छठ को लेकर 304 स्थान पर 600 से ज्यादा मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त।

rktvnews

प्रधानमंत्री 31 अक्टूबर को नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय आर्यन शिखर सम्मेलन 2025 में भाग लेंगे।

rktvnews

रांची:वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्राफी – 2023 के सफल आयोजन को लेकर बैठक।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने कृषि विज्ञान केंद्र चतरा का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: आरा समाहरणालय सभागार में ऋण वितरण शिविर का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment