RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 06 नवंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। आज उन्होंने कहा कि शारदा सिन्हा के मैथिली और भोजपुरी लोक गीत पिछले कई दशकों से अत्यंत लोकप्रिय रहे हैं और आस्था के महान पर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीत सदैव याद किए जाएंगे।

X पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा:

“सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!”

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

भारतीय विचारों के आधार पर लोकतांत्रिक ढंग से देश को चलाने की नींव डालने का कार्य विट्ठलभाई पटेल जी ने किया : अमित शाह

rktvnews

जिला कलक्टर ने की फ्लैगशिप स्कीम, बजट घोषणा एवं राजस्व प्रकरणों की समीक्षा।

rktvnews

प्रधानमंत्री 26-27 जुलाई को तमिलनाडु का दौरा करेंगे।

rktvnews

पैक्स चुनाव हेतू नामांकन दाखिल।

rktvnews

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने मनाया ईद और नवरात्र का अनोखा संगम, देशवासियों से की मतदान की अपील।

rktvnews

Leave a Comment