RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार:भोजपुर: तरारी बनेगा विकास हब, युवाओं, महिलाओं को मिलेगा रोजगार : विशाल प्रशांत

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 नवंबर। पिछले 9 साल से तरारी विधानसभा क्षेत्र में विकास का कार्य अवरुद्ध है। मेरे पिता और आप सभी के सेवक सुनील पांडेय अपने कार्यकाल में यहां हर क्षेत्र में बिना किसी जात पात, भेद भाव के रचनात्मक विकास किया वही दूसरी तरफ से जो 9 साल से विधायक रहे सिर्फ जात पात अमीर गरीब में लोगो को उलझाए रहे और हंगामा कराते रहे। आज भी चुनाव में वैसे लोग आपको इसी सब चीजों में उलझाए रखेंगे लेकिन क्षेत्र का विकास कैसे हो इस पर बात नही करेंगे। इन्होंने कहा कि मैंने जो विकास मॉडल बनाया है उससे तरारी विधानसभा आधुनिक क्षेत्र के रूप में विकास का मॉडल बनेगा, विकास का हब बनेगा जिसमें महिलाओं एवं युवाओ को स्व रोजगार की ब्यवस्था होगी। चिकित्सा व्यवस्था एवं शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगी, यह क्षेत्र अन्य राज्यों से सीधे-सीधे जुड़ पाएगा जिससे हर दिशा में प्रगति दिखाई देगी। उक्त बातें राजग समर्थित भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत ने मंगलवार को जनसंपर्क में लोगों को बताने का काम किया। इस अभियान में लगातार क्षेत्र का दौरा जनसंपर्क चल रहा है जिसमें आज
क्षेत्र के हरिला, नउआ, राजमलडीह, चकिया, नावाडीह, फतेहपुर, बघडा टोला, कुरमुरी में आयोजित जनसम्पर्क में लोगो से बात करते हुए कही। इन्होंने कहा कि स्व रोजगार से लोगो को आर्थिक मजबूती मिलेगी। इन्होंने लोगो को सचेत करते हुए आग्रह किया कि आप सब क्षेत्र के विकास के लिए 13 नवम्बर को मतदान करें । मैं विश्वास दिलाता हूं कि विकास के मामले में यह क्षेत्र पूरे बिहार में फिर एकबार बनेगा अव्वल।

Related posts

प्रधानमंत्री पैकेज के अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण के लिए चौथी योजना के रूप में केन्द्र द्वारा प्रायोजित एक नई योजना।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने देहरादून स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

नवादा: डीएम ने किया शुगर मिल का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर : बहोरनपुर क्षेत्र के अंतर्गत किया गया फ्लैग मार्च।

rktvnews

रामगढ़:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय रबी कर्मशाला का हुआ आयोजन।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रेल्वे के बहु-विषयक क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान का भूमिपूजन किया।

rktvnews

Leave a Comment