RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

झारखंड:चतरा:रात्रि चौपाल में गूंजा 13 नवंबर को वोट करेगा इटखोरी का स्लोगन।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा आपके एक वोट से फर्क पड़ता है, वोट जरूर करें।

दिवाली पैराशूट उड़ाकर व कैंडल जलाकर दिया गया मतदाता जागरूकता का संदेश।

सेल्फी प्वाइंट, हस्ताक्षर अभियान, मतदाता शपथ समेत हुए कई अन्य कार्यक्रम।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)06 नवंबर।जिले के सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को 13 नवंबर को होने वाले मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इटखोरी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गुल्ली में मंगलवार को देर रात तक स्वीप कार्यक्रम के तहत रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। उक्त आयोजित रात्रि चौपाल कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने जागरूकता कार्यक्रम का द्वीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा पिछले बार निर्वाचन के दौरान यह देखा गया कि महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर लोकतंत्र के पर्व चुनाव में भाग लिया। इस बार भी सभी मतदाता महिला, पुरुष सभी 13 नवंबर को अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करें। अगर किसी गांव में शत प्रतिशत मतदाताओं द्वारा मतदान किया जाता है तो इससे यह भी संदेश जाता है कि गांव के लोग मतदान के प्रति जागरूक हैं। आप सभी का मत आपका अधिकार है आपको अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। जिले में व्यापक रूप से नशे को ना, वोट को हां अभियान चलाया जा रहा है। लोकतंत्र तभी महान जब करें सभी मतदान। आज हम आपलोगों के बीच रात्रि चौपाल का आयोजन स्वीप कार्यक्रम के तहत कराएं हैं इसका सिर्फ और सिर्फ उद्देश्य आप सभी को मत के प्रति जागरूक करना है। इस जगह के अलावे भी जिले के दोनों विधानसभा चतरा और सिमरिया क्षेत्र के कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा। आप सभी से अपील है कि 13 नवंबर को अपने मतदान केंद्र पहुंच मतदान जरूर करें।
रात्रि चौपाल के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा दिवाली पैराशूट जला कर उड़ाया गया एवं कैंडल जलाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। इसके अलावे उक्त कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने आयोजित सेल्फी खिंचाओ अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लिया और सभी ने सेल्फी भी खिंचाई, साथ ही एक स्वर में वोट जैसा कुछ नहीं वोट करेंगे हम, वोट करेगा इटखोरी, बूढ़े हो या जवान 13 नवंबर को सभी करेंगे मतदान समेत कई अन्य नारे लगाए गए। मतदाताओं को मतदाता शपथ भी दिलाया गया। हस्ताक्षर अभियान में भी जिले के वरीय अधिकारियों समेत ग्रामीणों ने भी हिस्सा लिया और मैं मतदान करूंगा बोर्ड पर सभी हस्ताक्षर कर मतदात जागरूकता का संदेश दिया।
उक्त कार्यक्रम में निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया, स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद, जिला खेल पदाधिकारी तुषार रॉय, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी इटखोरी समेत अन्य पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:मोदी सरकार के बजट से कॉरपोरेट घरानों का बढ़ेगा मुनाफा,आमजन , किसान, मजदूर, दुकानदारों पर बढ़ेगा बोझ : सुदामा प्रसाद

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजस्थान के उद्यमियों को किया निवेश के लिए मध्यप्रदेश आमंत्रित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:चिकित्सा सेवा मानवता की सर्वोत्तम सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 01 सितम्बर 25

rktvnews

पीएनजीआरबी के अध्यक्ष ने पंजाब के राज्यपाल और केन्द्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़ के प्रशासक से मुलाकात की।

rktvnews

चतरा:मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत किए गए कार्यों का निरीक्षण करने उपायुक्त अबु इमरान पहुँचे सिमरिया व टण्डवा प्रखण्ड।

rktvnews

Leave a Comment