RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नवादा:जिला स्तरीय समन्वय राजस्व समिति की महत्वपूर्ण बैठक।

नवादा/बिहार 30 अक्टूबर।आशुतोष कुमार वर्मा जिला पदाधिकारी, नवादा की अध्यक्षता में समाहरणालय के डीआरडीए सभागार में जिला स्तरीय समन्वय राजस्व समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। आज बैठक में दाखिल खारिज, समाधान सी डब्ल्यूजेसी, बासगीत परचा, सैरात, सम्पूर्ति विकास से संबंधित समीक्षात्मक बैठक हुई।
उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता नवादा ने सभी प्रखंड अंचल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सरकार की निर्धारित समय अवधि में भूमि से संबंधित विवाद और लगान को समाधान करना सुनिश्चित करें। अंचलाधिकारी रोह के कार्यकलापों की आलोचना की गई और ससमय कार्य करने का नसीहत दिया गया । सभी अंचलाधिकारी का कार्य संतोषजनक पाया गया। अधिकारियों को सरकार के निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार कार्य करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया।
ऑनलाइन भू लगान के बारे में समीक्षा की गई। समाधान एप पर कार्यों को ऑनलाइन अपलोडिंग करने का निर्देश दिया गया। सभी अंचलों में भूमि विवाद से संबंधित लंबित समस्याओं को यथाशीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया गया। अतिक्रमण हटाने की समीक्षा की गई सभी अधिकारी को अपने अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण को हटाने के लिए कार्य करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि 20 पंचायत सरकार भवन के लिए अंचलाधिकारी को भूमि चिन्हित कर पंचायती राज पदाधिकारी को प्रतिवेदन देना सुनिष्चित करेंगे।
आज की बैठक में अखिलेश कुमार अनुमंडल अधिकारी नवादा सदर, आदित्य कुमार पीयूष अनुमंडल अनुमंडल पदाधिकारी रजौली, जफर हसन जफर हसन डीसीएलआर रजौली, राजीव कुमार निदेशक डीआरडीए, सभी अंचलाधिकारी के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

उपायुक्त के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

गढ़वा:धान अधिप्राप्ति योजना के ट्रेनिंग मॉड्युल का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

एक दिवसीय नियोजन सह व्यवसायिक मार्ग दर्शन मेले का जिलाधिकारी ने किया उद्धघाटन।

rktvnews

रांची:बाबूलाल मरांडी सर्व सम्मति से प्रदेश भाजपा नेता विधायक दल हुए घोषित।

rktvnews

नारनौल:विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने जिला उपायुक्तों के साथ की वीडियो कांफ्रेंस।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने एसडीओ, बीडीओ, सीओ एवं नगर निकाय पदाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक।

rktvnews

Leave a Comment