RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: दरभंगा:डी एम की अध्यक्षता में जिला खेल महोत्सव 2024 की सफलता के लिए हुई बैठक।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)05 नवम्बर । सोमवार को जिला खेल महोत्सव 2024 के आयोजन हेतु एक बैठक जिलाधिकारी दरभंगा-सह-अध्यक्ष जिला खेल संघ दरभंगा राजीव रौशन की अध्यक्षता में (कार्यालय प्रकोष्ठ ,) बैठक हुई।
बैठक में आगामी जिला स्तरीय जिला खेल महोत्सव 2024 की तैयारी तथा उसकी तिथि एवं व्यवस्थित कार्यक्रम की रूपरेखा का विवरण दरभंगा जिला खेल संघ के सचिव जितेंद्र कुमार सिंह ने जिलाधिकारी के समक्ष रखा। जिलाधिकारी ने पूर्व से निर्धारित तिथि में बदलाव कर इसे 15 नवंबर से 18 नवंबर 2024 तक करने का निर्देश दिया।
उन्होंने आयोजन समिति, खेल समिति एवं विभिन्न खेल विधाओं की दृष्टि से उसकी कार्यकारणी बनाने के लिए विशेष दिशा निर्देश दिया।
जिला खेल संघ दरभंगा के सचिव जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस जिला खेल महोत्सव में एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, कबड्डी, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, खो खो, शतरंज, बैडमिंटन, टेनिस बॉल क्रिकेट एवं कुश्ती में बालक एवं बालिका टीम को सम्मिलित होना है।
जिलाधिकारी महोदय ने विशेष रूप से साइकलिंग एसोसिएशन दरभंगा के सचिव रतीश कुमार को 15 नवंबर को प्रातः 7:00 बजे खेल महोत्सव की जागृति एवं व्यापक प्रचार प्रसार के लिए व्यवस्थित साइकिल जन जागृति रैली आयोजित करने का निर्देश दिया।
जिला खेल महोत्सव 2024 के लिए आयोजन समिति में जिलाधिकारी दरभंगा अध्यक्ष होंगे।
जावेद अनवर कार्यकारी अध्यक्ष ,जितेंद्र कुमार सिंह सचिव, प्रदीप कुमार गुप्ता संयुक्त सचिव ,नवीन सिंह सदस्य संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह अध्यक्ष जिला कबड्डी संघ दरभंगा , अखलाकुर रहमान सचिव जिला कबड्डी संघ दरभंगा, देवनंदन झा सदस्य, उमर अली खान सदस्य, रविंद्र कुमार सिंह सचिव हैंडबॉल संघ,आशीष कुमार सचिव टेबल टेनिस संघ ,विजय कुमार झा सचिव बैडमिंटन संघ ,पवन कुमार सिंह सचिव क्रिकेट ,रोशन कुमार सचिव कैरम ,सतीश कुमार सिंह सदस्य, रमाशंकर चौधरी सचिव खो खो, यशपाल कुमार सचिव एथलेटिक्स ,ब्रजेश सिंह राठौर सचिव वॉलीबॉल ,साकेत चौधरी सचिव शतरंज, दिनेश पंडित सचिव फुटबॉल, रतीश सिंह सचिव साइकलिंग, रामवृक्ष यादव सचिव कुश्ती ,डॉक्टर महताब आलम अध्यक्ष एथलेटिक्स,मुकेश कुमार शामिल किए गए।
निबंधन की तिथि को विस्तारित करते हुए इसे 11 नवंबर 2024 तक किया गया है। जिलाधिकारी के द्वारा विभिन्न खेल संगठनों की ओर से अब तक किए गए कार्य की एक समीक्षात्मक जानकारी ली गई जिसमें दरभंगा जिला हैंडबॉल संघ के सचिव रविंद्र कुमार सिंह ने विभिन्न प्रकार के आयोजन हेतु विभिन्न प्रखंड एवं विद्यालय स्तर पर किए गए प्रयास से उन्हें अवगत कराया तथा बताया कि इस वर्ष हैंडबॉल की बालिका खिलाड़ियों ने कांस्य पदक प्राप्त कर राज्य स्तर पर जिले का मान बढ़ाया है।
जिला कुश्ती संघ के सचिव रामवृक्ष यादव ने भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दरभंगा जिला को कुश्ती में मिले मेडल की जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से सभी उपस्थित दरभंगा जिला खेल संघों के विभिन्न विधाओं के सचिव एवं अध्यक्ष तथा सदस्यों से आग्रह किया कि दरभंगा में एकमात्र नेहरू स्टेडियम में विभिन्न खेल विधाओं से प्रतिभा को निखारने का काम किया जाए तो सभी खेल विधाओं से देश के स्तर पर बिहार का सिर ऊंचा करने में दरभंगा के खिलाड़ियों की भागीदारी निश्चित रूप से होगी ।

Related posts

मध्यप्रदेश:27 प्रतिशत आरक्षण की लड़ाई में आगे आए पिछड़ा – डॉ अखिलेश पटेल (राष्ट्रीय महासचिव, युवा मंच, अपना दल एस)

rktvnews

दुमका: उपायुक्त की अध्यक्षता में मोबाइल मेडिकल यूनिट से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए समय अत्‍यन्‍त महत्वपूर्ण है, किसानों की चिंताओं को कम प्राथमिकता नहीं दी जा सकती है-उप राष्ट्रपति

rktvnews

डा शंकर दयाल सिंह और कवयित्री प्रो उषा रानी ‘दीन’ की जयंती पर साहित्य सम्मेलन में दोनों हिन्दी-सेवियों को दी गयी काव्यांजलि ।

rktvnews

राइजिंग राजस्थान समिट के दूसरे दिन एजुरिवॉल्यूशन: शिक्षा एवं अवसर सत्र संपन्न।

rktvnews

बागपत:हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के संबंध में जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment