RK TV News
खबरें
Breaking News

ब्रह्मपुर महोत्सव का हुआ समापन,पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन होगा नियंत्रित :कुलपति

ब्रह्मपुर /बक्सर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 मई।गौरीशंकर विद्यालय प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय ब्रह्मपुर महोत्सव के दौरान पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में कई फलदार और छायादार पौधे लगाए गए, साथ ही पीपल और पाकड़ जैसे प्राचीन वृक्षों के संरक्षण की मांग भी उठाई गई वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति आचार्य धर्मेंद्र तिवारी जी के सानिध्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम का नेतृत्व रमेश कुमार सुदामा एवं नित्यानंद ओझा ने किया।
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के कुलपति शिवनाथ प्रशाद सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण (पेड़ लगाना) पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए सबसे प्रभावी और आवश्यक कदम है। पेड़ हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, कार्बन डाइऑक्साइड को सोखते हैं, भूमि कटाव को रोकते हैं और वर्षा चक्र को संतुलित रखने में मदद करते हैं। वही पर्यावरण विद रमेश कुमार सुदामा ने कहा कलयुग में शिव के अवतार हैं वृक्ष जिस प्रकार भगवान भोलेनाथ ने समुद्र मंथन से निकले हलाहल को पीकर सृष्टि की रक्षा की थी इस प्रकार वृक्ष भी प्रदूषण रूपी हलाहल को सोखकर स्वच्छ ऑक्सीजन देकर जीवो के प्राण को बचाते हैं
कार्यक्रम में मुकेश मिश्रा, अजीत दुबे, जयमंगल मिश्रा, शंभू पांडेय, केपटन राणा प्रताप सिंह, शंभू चौरसिया आदि रहे।

Related posts

भोजपुर:प्रेम शांति सदभाव मानव उद्धार का अदभुत मार्ग है विहंगम योग।

rktvnews

भोजपुर:एकता के विग्रह सरदार पटेल : डा जे बी पाण्डेय

rktvnews

बचत कहाँ बा हो, सब कमाई ओकर बीमारी में भसम होखल जात बा : यथावत

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने ली उच्चस्तरीय बैठक।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ताओं नें महात्मा गांधी के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

rktvnews

मध्यप्रदेश : पुलिस महानिदेशक ने वीसी से फील्ड के पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment