RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय:महिला संवाद में महिलाओं ने सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन एवं महिला अधिकारों की रक्षा एवं प्रचार-प्रसार का लिया संकल्प।

RKTV NEWS/लखीसराय (बिहार)26 मई।महिला संवाद से महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के मौन क्रांति के सफलता पूर्वक आगाज के साथ ही गांवो के विकास की रुपरेखा लगभग तैयार कर ली गई है। राज्य भर के सभी गांवो में जारी महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से गांवों के उत्तरोत्तर विकास की परिकल्पना कर ली गई है। लगभग एक सूची तैयार है कि महिलाओं एवं गांवों के विकास के लिए और क्या क्या कार्य होने है और कौन सी नई योजनाएं लानी है । संवाद कार्यक्रम।में ग्रामीण महिलाओं एवं जीविका से सम्वद्ध स्वयं सहायता समूह से जुडी जीविका दीदियों ने अपनी इच्छाओं, आकांक्षाओं एवं मांगों को सुचिवद्ध कराते हुए प्रतिदिन सरकार को सूचित कर रही हैं साथ ही सरकार से ये अपेक्षा भी रख रही हैं कि गांवों के विकास की धारा शीघ्र ही गति पकड़ लेगी l महिलाएं ये चाहती हैं कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं के साथ ही राज्य के विकास के लिए जो भी योजनायें चलाई जा रही हैं उनमे उत्तरोत्तर एवं गुणवत्तापूर्ण सुधार हो ताकि सभी को आसानी से योजनाओं का लाभ मिल सके l
लखीसराय जिला अंतर्गत बड़हिया प्रखंड के जैतपुर में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने टाल क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएँ संचालित करने की मांग की हैं ।क्रांति देवी ने बताया कि टाल क्षेत्रों में आज भी स्वास्थ्य समेत बुनियादी सुविधाओं का अभाव है l टाल क्षेत्रों में अस्पताल एवं आवागमन की सुविधा नहीं होने से मरीजों और उनके परिजन को काफी परशानी होती है l लिहाजा टाल क्षेत्रों में अस्पताल संचालित किया जाये l वहीँ सीमा ने बताया कि स्कूलों में तो सरकारी योजनाओं का लाभ सभी योग्य छात्र-छात्रों को मिल रहा है लेकिन आंगनवाडी केन्द्रों पर सरकार और प्रशासन को शिक्षा, भोजन एवं व्यवस्था की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए।
इसी तरह जिला के चानन, हलसी, पिपरिया एवं सूर्यगढ़ा में आयोजित महिला संवाद कार्यकम में महिलाओं ने गांवो में बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर करने की मांग की।राज्य सरकार द्वारा महिला स्वावलंबन के लिए राज्य में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में संवाद रथ पर प्रदर्शित 3 लघु फिल्मो के माध्यम से बताया जा रहा हैं | इन कार्यक्रमों में लीफ्लेट्स के माध्यम से सरकार की योजनाओ एवं परियोजनाओं के विषय में बताया जा रहा है | साथ ही मुख्यमंत्री नितीश कुमार का सन्देश पत्र भी वितरित किया जा रहा है l
18 अप्रैल से जारी महिला संवाद कार्यक्रम का लखीसराय सदर और रामगढ़ चौक में सफलता पूर्वक समापन हो गया।
सोमवार को बड़हिया में कमल ग्राम संगठन दवारा जैतपुर गाँव में एवं प्रेम ग्राम संगठन दवारा पाली गाँव में , सूर्यगढ़ा में अनमोल ग्राम संगठन द्वारा घोसैठ गाँव में एवं मन ग्राम संगठन द्वारा छोरा राजपुर गाँव में , तारा ग्राम संगठन द्वारा मोहम्मदपुर , हलसी में आनंद ग्राम संगठन द्वारा बल्लोपुर गाँव में तथा चानन में पृथ्वीराज ग्राम संगठन द्वारा भलुही एवं सत्यम ग्राम संगठन द्वारा कुंदर गाँव में साथ ही पिपरिया प्रखंड में जगदम्बा जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा रामचन्द्रपुर गाँव एवं किरण ग्राम संगठन द्वारा सैदपुरा में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया l
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं ने सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन एवं महिला अधिकारों की रक्षा एवं प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया।
गाँव में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में पुरुष वर्ग भी दिलचस्पी ले रहा है और बड़े गौर से विभिन योजनाओं के संचालन की प्रक्रिया और उससे हुए लाभ को देखते हुए पीछे से अपना सुझाव ही दे रहा है l कहने में कोई अतिश्योक्ति नहीं है कि जीविका द्वारा संचालित महिला संवाद कार्यक्रम को हर वर्ग का साथ एवं सहयोग मिल रहा है।

Related posts

गढवा: उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के सचिव ने केरल के अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन और वक्फ विकास की समीक्षा की।

rktvnews

वाराणसी:काशी तमिल संगमम् 4.0 के द्वितीय समूह ने काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन , अन्नक्षेत्र में ग्रहण किया श्री विश्वेश्वर का प्रसाद।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नगालैंड के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर:तृतीय पुण्यतिथि पर पूजा और निर्धन लोगों को खाद्य पैकेट बांटे गये।

rktvnews

केंद्रीय रसायन और उर्वरक एवं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, डॉ. मनसुख मांडविया ने राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के कृषि मंत्रियों के साथ किसानों के लिए विशेष पैकेज की घोषणा पर वर्चुअली बातचीत की।

rktvnews

Leave a Comment