RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: देहरादून:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने भू कानून के संबंध में जिलाधिकारियों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)04 नवंबर। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय से भू कानून के संबंध में जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान भू कानून के प्रावधानों के विपरीत भूमि की खरीद फरोख्त अथवा भूमि खरीद सम्बंधित अनुमति के किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर Z A L R Act के Sec 166/167 के तहत मुकदमा दर्ज करने के कड़े निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि विशेष प्रयोजन हेतु भू अनुमति प्राप्त होने पर भी उस भूमि का उस विशेष उद्देश्य के लिए उपयोग न करने पर अथवा किसी भी प्रकार से भू कानून के उल्लंघन की दशा में जिलाधिकारी द्वारा कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने राज्य के 11 जनपदों से भूमि कानून संबंधी रिपोर्ट प्राप्त होने पर हरिद्वार तथा नैनीताल जनपद से भी मंगलवार तक रिपोर्ट तलब की।
इस दौरान बैठक में प्रमुख सचिव आर के सुधांशु,चंद्रेश यादव सहित सभी जिलों के जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मौजूद रहे।

Related posts

पटना:राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद शिवेश राम पहुंचे प्रसिद्ध हनुमान मंदिर, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद।

rktvnews

भोपाल:श्रमिक मध्यप्रदेश को गढ़ने वाले सच्चे सेवक, इनकी मेहनत ही विकास की है बुनियाद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

दरभंगा:जिले के मनीगाछी प्रखंड कार्यालय परिसर में रोज़गार सह मार्गदर्शन मेला का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:रक्षाबंधन दिवस पर बहनों ने भाइयों के कलाइयों में बांधी राखी।

rktvnews

दरभंगा:प्रसूताओं के बीच पौष्टिक आहार पैकेट वितरण।

rktvnews

छत्तीसगढ : मुख्यमंत्री ने पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय गोपाल व्यास के अंतिम दर्शन में शामिल होकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment