RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: गोपालगंज: जिलापदाधिकारी ने की प्रधान सहायकों के कार्य संबंधी समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/गोपालगंज (बिहार)02 नवंबर।जिला पदाधिकारी,गोपालगंज प्रशांत कुमार सी एच द्वारा आज समाहरणालय सभा कक्ष में प्रधान सहायकों के कार्य संबंधित समीक्षा बैठक की गई।
संबंधित बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि कर्म पुस्तिका संधारण के पश्चात कार्यालय प्रधान एवं संबंधित पदाधिकारी द्वारा लाल स्याही से प्रत्येक माह के अंत में हस्ताक्षरित कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराएंगे। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि आगामी वर्ष से कर्म पुस्तिका पंजी प्रतिवेदन बनाकर सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
सभी कार्यायलयों के कैश बुक की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को नियमित अंतराल में कैश बुक संबंधित समीक्षा की जाएगी। कैश बुक ससमय संधारित करना सुनिश्चित करें ।
समय की समस्या उत्पन्न होने पर रविवार को भी कार्यालय खोलकर कैश बुक अद्यतन करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी नाजिर के कार्यों में गुणवत्ता लाने हेतु जिला कोषागार के माध्यम से प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी कार्यालय के प्रधान सहायक के भी प्रशिक्षण करने के निर्देश दिए।
जिला पदाधिकारी द्वारा बैठक में बरौली और पंचदेवरी अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक की अनुपस्थिति पर स्पष्टीकरण के निर्देश दिए गए। वहीं प्रखंड उचकागांव के प्रधान सहायक /नाजिर अमित कुमार पाण्डेय द्वारा प्रभार नहीं देने के कारण उनका वेतन स्थगित करते हुए, स्पष्टीकरण के निर्देश दिए और उन्हें एक सप्ताह के अंदर प्रभार सौंपने के निर्देश दिए। विजयीपुर और पंचदेवरी के प्रधान सहायक को स्पष्टीकरण करते हुए लंबित पत्रों के निष्पादन और कैश बुक के संधारण के निर्देश दिए गए।
सीडब्लूजेसी /एमजेसी मामलों की समीक्षा के क्रम में शिक्षा विभाग से किसी के उपलब्ध नहीं रहने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी को स्पष्टीकरण किया गया।
आपदा प्रबंधन की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि कोविड-19 के समय संचालित कम्युनिटी किचन संबंधित उपयोगिता प्रमाण पत्र और कृषि इनपुट संबंधित उपयोगिता प्रमाण पत्र अभी तक लंबित हैं, जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि उपयोगिता प्रमाण पत्र शीघ्र उपलब्ध कराये ,अन्यथा की स्थिति में अपर समाहर्ता आपदा संबंधित प्रखंडों का जिले में कैंप आयोजित कराकर उपयोगिता प्रमाण पत्र लेना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सभी कार्यालय प्रधान को निर्देश दिया गया कि यदि किसी भी प्रकार का उपयोगिता प्रमाण पत्र लंबित हो तो प्रत्येक दशा में 15 दिन के अंदर उपयोगिता प्रमाण पत्र देना सुनिश्चित करेंगे ।
जिला पदाधिकारी द्वारा यह भी निर्देश दिया गया कि किसी भी प्रखंड में कहीं से भी प्रभार का आदान-प्रदान यदि लंबित हो तो उसकी समीक्षा कर अद्यतन सूचना उपलब्ध करावे।
कर्मियों के कमी की समस्या पर जिला पदाधिकारी द्वारा अनुकंपा और संविदा के संबंध लंबित मामलों की समीक्षा कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और साथ ही आवश्यकता को देखते हुए पद सृजित करने के प्रतिवेदन भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
संबंधित बैठक में अपर समाहर्ता राजस्व आशीष कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सादुल हसन और सभी कार्यालर्यों के प्रधान सहायक मौजूद थे।

Related posts

झारखंड:रामगढ़: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग द्वारा चलाया गया छापेमारी अभियान ।

rktvnews

उज्जैन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज सिंह ने मतदताओं से मतदान हेतु की अपील।

rktvnews

राजस्थान रॉयल्स की मालिक कंपनी के साथ मिलकर जयपुर को बनाएंगे स्पोर्टस हब: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने भारतीय रक्षा लेखा सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला कलक्टर और विधायक ने किया विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविरों का निरीक्षण।

rktvnews

नमामि गंगे अभियान के तहत लच्छू टोला मे चला स्वच्छता अभियान।

rktvnews

Leave a Comment