RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

चतरा: 26 दिसम्बर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सिमरिया प्रखण्ड के कर्बला मैदान में होगा आगमन।

लाभुकों के बीच करोड़ों के परिसंपत्तियों का करेंगे वितरण।

161 योजनाओं का शिलान्यास व 241 योजनाओं का करेंगे उद्घाटन।

कौशल विकास के कई योजनाओं का भी होगा उद्घाटन

कई लोगों के बीच होगा नियुक्ति पत्र का वितरण।

चतरा/झारखण्ड 25 दिसंबर।कल दिनांक 26 दिसम्बर 2023 को सिमरिया प्रखण्ड के कर्बला मैदान में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड सरकार हेमन्त सोरेन शामिल होकर लाभुको के बीच परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे। वहीं कार्यक्रम में सत्यानंद भोक्ता, मंत्री श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखण्ड सरकार, आलमगीर आलम,मंत्री संसदीय कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, (ग्रामीण कार्य, पंचायती राज एवं एन.आर.ई.पी., विशेष प्रमण्डल सहित) झारखण्ड सरकार, बादल पत्रलेख, माननीय मंत्री, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखण्ड सरकार, सुनील कुमार सिंह, सांसद, चतरा लोकसभा क्षेत्र, जयंत सिन्हा, माननीय सांसद, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र, किशुन कुमार दास, विधायक, सिमरिया विधान सभा क्षेत्र, सुश्री अंबा प्रसाद, विधायक, बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र समेत अन्य जन प्रतिनिधि शामिल होंगे।

परिसंपत्ति का होगा वितरण

कल होने वाले कार्यक्रम में पशुपालन विभाग, जिला गब्य विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, जिला मत्स्य विभाग, भूमि संरक्षण विभाग, अग्रणी जिला प्रबंधक, ग्रामीण विकास विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं से संबंधित कुल 221.780 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण लाभुकों के बीच किया जायेगा।

शिलान्यास

ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमण्डल चतरा की 8 योजना, भवन प्रमण्डल चतरा की 5 योजना, एन.आर.ई.पी चतरा की 5 योजना ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल चतरा की 1 योजना , पथ निर्माण विभाग पथ प्रमण्डल चतरा की 1 योजना, जिला परिषद चतरा की 141 योजना कुल 137,01,05,282 राशि की कुल 161 योजनाओं का शिलान्यास किया जायेगा।

उद्घाटन

ग्रामीण कार्य विभाग, कार्यप्रमण्डल चतरा की 9 योजना, भवन प्रमण्डल चतरा की 5 योजना, एन.आर.ई.पी चतरा की 36 योजना, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल चतरा के 87 योजना, पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमण्डल चतरा की 5 योजना, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल चतरा की 1 योजना, जिला परिषद चतरा की 96 योजना, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की 2 योजना कुल 112,79,25,245 राशि की कुल 241 योजनाओं का उद्घाटन किया जायेगा।

Related posts

शब्दों से मानसिक पटल पर बाल्यपन की मुस्कान बिखेरती कवियत्री पुष्पा निर्मल की रचना “बचपन के दिन”

rktvnews

विदेशी धरती पर चमका भोजपुर का लाल: थाईलैंड में चन्दन पाण्डेय बने विशिष्ट अतिथि, भारतीय खिलाड़ियों ने जीते चार पदक

rktvnews

दुमका: उपायुक्त ने मसलिया प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय हरोरायडीह का निरीक्षण किया।

rktvnews

अवसंरचना विकास परिव्‍यय में 11.1 प्रतिशत की वृद्धि कुल 11,11,111 करोड़ रुपये निर्धारित।

rktvnews

देहरादून:मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण की बैठक।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : द्वितीय चरण के लिए आज तीसरे दिन 100 नामांकन पत्र हुए दाखिल

rktvnews

Leave a Comment