स्वामी जी किसानो के मसीहा और समाज सुधारक थे :संजय सिंह टाइगर
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 फरवरी।महाशिवरात्रि पर हर वर्ष की भांति ईस वर्ष भी स्वामी सहजानंद का 137वा जयंती समारोह संपन्न हुआ। अध्यक्षता युगेशवर प्रसाद सिंह व संचालन शशिकांत तिवारी ने किया अतिथियों का स्वागत भाषण करते हुए तारकेश्वर ठाकुर एडवोकेट सचिव ने कहा की आप सभी का स्वागत है यह संस्था किसानो के मसीहा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वामी सहजानंद जी के विचारों का अनुसरण कर प्रचार प्रसार करना है ।
मुख्य अतिथी संजय सिंह टाईगर श्रम नियोजन मंत्री वविशिष्ट अतिथी महेश पासवान विधायक ने स्वामी जी को माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। समारोह को संबोधित करते हुए श्री टाईगर ने कहा की स्वामी जी एक साथ महान समाज सुधारक, किसान मजदूर के हितैषी और स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी थे । स्वामी जी के विचारों का अनुसरण करने और प्रचार प्रसार करके आयोजन करनेवाले यहां के लोगों धन्यवाद के पात्र है और मै यथा संभव कोशिश कर सहयोग करूंगा। महेश पासवान विधायक ने कहा की स्वामी जी दबे कुचले समाज के अंतिम पायदान के लोगों की लड़ाई जिवन पर्यन्त लडते रहे ।
युगेशवर प्रसाद सिंह ने प्रस्तावित कृषी विश्वविद्यालय का नाम स्वामी सहजानंद के नाम पर करने की मांग की ।
मनोज शर्मा विधायक अरवल सह प्रमुख प्रवक्ता ने अपने संबोधन मे कहा की स्वामी सहजानंद देश के प्रथम किसान नेता थे जिन्होने किसान महासभा का गठन करके पुरे देश के किसानो को एक कर आंदोलन कर सम्मान दिलाई। आयोजन कर्ता टीम को हमेशा सहयोग करने का अशवासन दिया।उन्होने आयोजन समिति के शशिकांत तिवारी, अवधकृषण शर्मा कुमार मंगलम ,रामभद्र सिंह, प्रेमचंद राय को आयोजन मे महत्वपूर्ण योगदान के लिए अंगवस्त्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों मे दुर्गाराज अघ्यक्ष भाजपा ,विश्वनाथ चौधरी रविंद्र नाथ राय, शिवदास सिंह रविकांत राय,बलराज ठाकुर मनमोहन ओझा सचिव बार एसोसिएशन आरा , हरेंद्र पांडेय दिनेश प्रसाद मुन्ना ,नथुनी पांडेय प्रह्लाद राय मुक्तेश्वर उपाध्याय ,भरत राय आदी प्रमुख थे ।कार्यक्रम मे शिवशंकर तिवारी निलेश उपाध्याय , सूर्यकांत पांडेय ,दिलिप पांडेय, सत्यनारायण राय, प्रमोद राय अधिवक्ता सुदर्शन राय संजय प्रसाद अधिवक्ता जिलाध्यक्ष जद यू अधिवक्ता प्रकोष्ठ प्रमुख थे।

