RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना, शिव भक्तों के साथ मनाया महाशिवरात्रि पर्व।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)15 फरवरी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नागरिकों को महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए सभी के साथ महाशिवरात्रि पर्व मनाया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर अभिषेक किया। वे महाशिवरात्रि पर्व पर शिवभक्तगणों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। पुलिस बैंड के सदस्यों सहित अनेक युवाओं ने डमरू दल के साथ पारम्परिक प्रस्तुति दी।

शिव बारात का रथ खींचा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शिव बारात को रवाना किया और बारात का रथ भी खींचा। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकगण उत्साह, उमंग से बारात में शामिल हुए। इस दौरान हर-हर महादेव और जय महाकाल के सामूहिक स्वर से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।

महाशिवरात्रि के कार्यक्रम और शिव बारात में अनेक जनप्रतिनिधि और शिव भक्त भी शामिल हुए। इनमें सांसद  आलोक शर्मा, भोपाल की महापौर  मालती राय, विधायक  भगवानदास सबनानी, रविंद्र यति, राहुल कोठारी सहित महाशिवरात्रि पर्व आयोजन समिति के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हैं।

Related posts

क्या किसी की भूख की तस्वीर लेना जरूरी है? “सोशल मीडिया युग में करुणा की कैद”।

rktvnews

घग्घर नदी में पानी की स्थिति नियंत्रण में!जिला कलक्टर रूक्मणि रियार और एसपी सुधीर चौधरी ने की प्रेस वार्ता।

rktvnews

गेमरलॉग की सफलता के बीच कुणाल भान ने बहरीन में परिवार संग मनाया जन्मदिन।

rktvnews

संवाद और सहयोग से भारत और रूस के संसदीय संबंध और प्रगाढ़ होंगे: लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मुंबई में India Maritime Week – 2025′ का उद्घाटन किया।

rktvnews

बक्सर पुलिस ने “दबंग” शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार🤪

rktvnews

Leave a Comment