RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

बिहार:गोपालगंज:बिहार हॉकी पर्व बिहार का गर्व,गौरव ट्रॉफी यात्रा का जोरदार आगाज।

RKTV NEWS/गोपालगंज (बिहार)02 नवंबर।एशियन हॉकी चैंपियनशिप महिला 2024 के निमित्त ट्रॉफी गौरव यात्रा स्वागत कार्यक्रम का भव्य आयोजन नगर के अंबेडकर भवन गोपालगंज में आयोजित किया गया।
खेल विभाग बिहार पटना, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन गोपालगंज के संयुक्त तत्वाधान में 1 नवंबर को गोपालगंज जिला में ट्रैफिक गौरव यात्रा स्वागत कार्यक्रम अंबेडकर भवन में आयोजित किया गया ,जिसमें जिला पदाधिकारी गोपालगंज प्रशांत कुमार सी एच पुलिस अधीक्षक गोपालगंज अवधेश दीक्षित उप विकास आयोग कुमार निशांत विवेक, अनुमंडल पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ,नगर परिषद अध्यक्ष हरेंद्र चौधरी, डीएसपी शैलेश मिश्रा एवं खेल पदाधिकारी अब्दुल राशिद द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में हॉकी ट्रॉफी गौरव यात्रा जिले में आयोजित की गई।
खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के अंबेडकर भवन में ट्राफी गौरव यात्रा का भव्य स्वागत समारोहपूर्वक जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन गोपालगंज के बैनर तले *बिहार हॉकी पर्व बिहार का गर्व*, गौरव ट्रॉफी यात्रा का जोरदार आगाज गोपालगंज जिले में हुआ।
. ट्रॉफी गौरव यात्रा की भव्य स्वागत जिले के स्काउट गाइड, राज्य स्तरीय खिलाड़ी, शारीरिक शिक्षक तथा एनसीसी के छात्र-छात्राओं द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य रूप से किया गया, तत्पश्चात ट्रॉफी यात्रा में आए टीम का स्वागत छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुति से की गई।
वहीं एक मधुर संगीत ‘मेरा रंग दे बसंती चोला एवं चक दे इंडिया…’ संगीत गाकर तालियों की गड़गड़ाहट से यात्रा को उत्साह के साथ सफल बनाया गया।
जिला पदाधिकारी ,पुलिस अधीक्षक ,उप विकास आयुक्त , अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज ,जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार, नगर परिषद के अध्यक्ष हरेंद्र चौधरी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
. आयोजन में जिला खेल पदाधिकारी अब्दुल राशिद के द्वारा खेल विभाग के तरफ से तमाम पदाधिकारियों एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण से आए अधिकारी मुकेश कुमार को पौधा देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर एक प्रेरक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।
. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के अधिकारियों के द्वारा हॉकी ट्रॉफी को गोपालगंज जिला प्रशासन को सुपूर्द किया गया,. साथ ही प्रतीक चिन्ह भी प्रदान किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा संबोधित करते हुए बताया गया कि एशिया हॉकी फेडरेशन के तत्वावधान में एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी बिहार वीमेन का आयोजन 11 नवंबर से 20 नवंबर तक राजगीर में होना तय है।जिसमें भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया एवं थाईलैंड सहित 6 देशों को शामिल होना है।
मंच संचालन कर रहे वरीय कोषागार पदाधिकारी शशिकांत आर्या ने बिहार राज्य में लुप्त हो रही गौरैया पक्षी की याद दिलाते हुए बताया कि उसी के तर्ज पर एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी के लिए गुड़िया शुभंकर बनाया गया है।
. उसके बारे में विस्तृत जानकारी देकर गौरैया पक्षी की याद जीवंत करते हुए बेटियों का खेल से उदासीनता भंग ना हो सके तथा वे सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें,इसके लिए जागरूक किया गया।कार्यक्रम में हजारों खेल से जुड़े लोग शामिल हुए। पदाधिकारियों ने हॉकी बॉल को पासिंग कर खेल को श्रेष्ठता प्रदान की ।
आयोजन के क्रम में जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी अजय कुमार और प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार भी उपस्थित रहे।

Related posts

रायपुर : मंत्रिपरिषद के निर्णय

rktvnews

रायपुर : असाधारण जज़्बे के साथ झारखंड की पहलवान पूनम ने करियर खत्म कर देने वाली चोट से पार पाते हुए 9 साल के खिताबी सूखे को किया समाप्त।

rktvnews

बिहार सरस मेले में मिल रही सशक्तिकरण की पहचान से जीविका दीदियों के चेहरे पर खिल रही मुस्कान।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे पैक्स चुनाव हेतू नामांकन प्रक्रिया शुरू।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 30 नवंबर को कुरुक्षेत्र, हरियाणा का दौरा करेंगे।

rktvnews

भारतीय राजस्व सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राष्ट्रपति से भेंट की।

rktvnews

Leave a Comment