
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 फरवरी।आज आरा रमना मैदान स्थित जे. पी. स्मारक के समीप से सप्त दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता रथ को बिहार के श्रम संसाधन मंत्री व आरा विधायक संजय सिंह टाइगर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बाल एवं महिला अधिकारों की रक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस अवसर पर दिशा एक प्रयास की सचिव डॉ. कुमारी सुनीता सिंह, अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह एवं संस्था के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। साथ ही वेंकटेश राय, रवि शंकर सिंह, मृत्युंजय तिवारी, लव पांडेय, संजीत कुमार, अभिमन्यु सिंह, राजेश कुमार व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सचिव डा सुनीता सिंह ने बताया की Access to Justice परियोजना के तहत Just Rights for Children एवं दिशा एक प्रयास के साझा प्रयास से सप्त दिवसीय चार पहिया जागरूकता रथ का शुभारंभ किया गया। यह जागरूकता रथ विभिन्न क्षेत्रों में जाकर बाल अधिकार, महिला सुरक्षा, विधिक सहायता एवं सामाजिक न्याय से संबंधित महत्वपूर्ण संदेशों का प्रसार करेगा।
सामाजिक संस्था दिशा एक प्रयास गत दो दशकों से बाल एवं महिला अधिकार संरक्षण हेतु निरंतर प्रयासरत है। संस्था अपने सतत जमीनी कार्यों के साथ-साथ समय-समय पर आवश्यक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन भी करती रहती है, ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक न्याय एवं अधिकारों की जानकारी पहुंच सके।अपने संकल्प को दोहराते हुए बाल श्रम, बाल विवाह एवं महिला उत्पीड़न जैसे मुद्दों के विरुद्ध जागरूकता और कानूनी सहयोग जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
