RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)31 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास पर सरदार वल्लभ भाई पटेेल की जन्म जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
श्री शर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में राष्ट्र की एकता और अखण्डता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आजादी के बाद सरदार पटेल ने अपनी जिस दृढ़शक्ति के बल पर देश को एकता के सूत्र में पिरोया, वह हम सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश की एकता का विजन साझा करने वाले सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाए जाने की ऐतिहासिक पहल की और उनके कुशल नेतृत्व में देश में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को मजबूती प्रदान की जा रही है।
इस दौरान मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंचायती राज संस्थाओं की अनुसूचित जनजाति की महिला प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की।

rktvnews

PK ने सिवान में किया बड़ा ऐलान – जेपी के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए ‘बिहार बदलाव यात्रा’ पर निकले हैं, बिहार को विकसित राज्यों में शामिल कराने के लिए व्यवस्था परिवर्तन जरूरी।

rktvnews

गिरीडीह:विभिन्न परियोजनाओं के भू-अर्जन एवं बोडो हवाई अड्डा विस्तार को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

पुर्णिया: सड़क को अवरूद्ध कर राहगीरों से मारपीट के वायरल विडियो पर पुलिस ने लिया संज्ञान,एक गिरफ्तार।

rktvnews

पटना:औद्योगिक विकास को गति: ₹350 करोड़ के निवेश से 2300 रोजगार के अवसर होंगे सृजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कृषि क्षेत्र में 35,440 करोड़ रुपये के परिव्यय वाली दो प्रमुख योजनाओं का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment