RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में +2 हाई स्कूल, करारी के बच्चों ने लहराया परचम।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)16 सितंबर।जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में +2 हाई स्कूल, करारी के बच्चों ने परचम लहराया है।
ज्ञात हो कि 11 एवं 12 सितम्बर 2025 को जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन खेल भवन आरा में हुआ, जिसमें विद्यालय के संगीत शिक्षक श्याम बाबू कुमार के नेतृत्व में कड़ारी के बच्चों ने (1) लघु नाटक में पप्पू कुमार, आर्यन कुमार, ईशानी कुमारी, शिवानी कुमारी ने प्रथम स्थान
(2)कहानी वाचन में अनु कुमारी, इशिका कुमारी ने प्रथम स्थान ,
समूह लोक गायन में रानी कुमारी, अंशु कुमारी, सोनाली कुमारी,प्रियांशु कुमारी ने द्वितीय स्थान और वही समूह लोक नृत्य में स्वीटी कुमारी, दीपिका कुमारी, राधा कुमारी और चींटी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।विद्यालय परिवार एवं प्रधानाध्यापक राकेश कुमार के द्वारा विद्यालय प्रांगण में सभी बच्चों का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर राकेश कुमार प्रधानाध्यापक ने उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि विद्यालय के बच्चों में प्रतिभा कूट-कूट कर भरी हुई हैं, जरूरत तरासने की है, इसमें कला को सवारने में श्याम बाबू कुमार,रंगकर्मी मनोज कुमार सिंह, आयुष आनंद,प्रिया कुमारी ,रस्मिता साहू का महती योगदान रहा।अभिनंदन समारोह में वरीय शिक्षक रवि शंकर सिंह, अरुण कुमार, गजेन्द्र प्रसाद, पंकज कुमार राय, आशुतोष भरद्वाज,इशरत आलम,साजिदा खातून,राजेन्द्र कुमार ,इंदु रानी,अमित यादव,मंजू कुमारी, कर्ण विजय कुमार, ममता कुमारी, भगवती कुमारी, संजीव कुमार सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे।

Related posts

बकरी अब पढ़ने चल : बाल हृदय से अनंत आकाश तक की यात्रा

rktvnews

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी संयुक्त अरब अमीरात की आधिकारिक यात्रा पर।

rktvnews

भोजपुर:गरीब ,लाचार इंसान हो या जानवर सब पर सहानुभूति की जरूरत: अमरदीप कुमार जय

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 13 सितंबर 26

rktvnews

दरभंगा:प्रेक्षागृह में मनाया गया 114वाँ बिहार दिवस का भव्य समारोह।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने युवाओं से 2047 तक विकसित भारत के निर्माता बनने का आह्वान किया।

rktvnews

Leave a Comment