RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी में छात्राओं ने होली मिलन समारोह किया आयोजित,गुलाल लगा दी शुभकामनाएं।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)02 मार्च।आज प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी, भोजपुर के कला प्रेक्षागृह में विद्यालय की छात्राओं ने होली मिलन समारोह आयोजित किया। छात्राओं द्वारा अनुशासन के मापदंड में रहते हुए होली गीत के साथ आपस में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय राय ने छात्राओं को संबोधित करते होली की सौहार्द और सार्थक माहौल बनाए रखने के लिए छात्राओं से अपील किया। अपने संबोधन में भोजपुरिया फगुआ और होली गीतों के शालीन प्रभावों पर मुस्कुराते हुए बोले की भोजपुरिया फगुआ जीवन दर्शन की तरह है। जहां संस्कृति का सजीव दर्शन इन लोक गीत संगीत में हो जाता है। वहीं वरिष्ठ शिक्षक मनोज कुमार, संगीत शिक्षक प्रमोद कुमार, चर्चिल टैगोर ने भी इस अवसर को खास बनाते हुए छात्राओं को शुभकामनाएं दी। इस कलात्मक होली को संयोजित किया था छात्राओं में अंजली सिंह, साक्षी कुमारी, रूचि कुमारी, खुशी कुमारी, सिवानी कुमारी, अनामिका कुमारी, नंदनी कुमारी, साक्षी राज, अंजली कुमारी,रवीता कुमारी,अनिशा कुमारी, प्रियांशु कुमारी, किरण कुमारी, सोनम कुमारी, रागिनी कुमारी, काजल कुमारी, मुस्कान कुमारी आदि रहीं।कला शिक्षक रौशन राय ने रंग गुलाल के त्योहार होली को कलात्मकता से जोड़ सभी उपस्थित शिक्षक छात्राओं को शुभकामनाएं एवं बधाईयां दी। अपने संबोधन में कहा इस पावन अवसर पर छात्राओं में विशेष उत्साह उमंग दिख रहा है, निश्चित रूप से छात्राओं में आपसी सहयोग और गुलाल लगाकर होली की बधाईयां देने की परंपरा जीवित रहनी चाहिए। छात्राओं ने मिलकर कुछ लोक और मौलिक गीत गाकर एक साकारात्मक उमंग भरा माहौल सृजित कर दिया। होली मिलन समारोह में छात्राओं में एक कलात्मक उमंग देखा गया जहां गीत गाकर एक दूसरे को गुलाल लगाकर आपस में मिलकर शैक्षणिक माहौल सृजित करना ही उद्देश्य दिखा। सभी शिक्षकों ने छात्राओं को इस अवसर पर विद्यालय परिवार के तरफ से शुभकामनाएं मंगलकामनाएं बधाईयां दी।

Related posts

भोजपुर:नई आशा द्वारा आयोजित दो दिवसीय माता शबरी फुटबॉल टूर्नामेंट-2024 का समापन।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने आज लोकसभा चुनाव में मतदान किया और सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया।

rktvnews

युग-प्रवर्त्तक साहित्यकार थे महाकवि जयशंकर प्रसाद, युग-बोध के कवि थे ‘द्विज’ और ‘मुक्त’, विरले लोग बलभद्र कल्याण होते हैं: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बरहामपुर विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:226 करोड़ 13 लाख रूपये से अधिक की हुई कार्यवाही,प्रदेश में 2018 के विधानसभा निर्वाचन से अब तक तीन गुना अधिक हुई कार्रवाई, नकद रुपये, अवैध शराब, मादक पदार्थ, सोना चाँदी अमूल्य धातु एवं अन्य सामग्रियां हुई जब्त

rktvnews

असंतुलित हो वाहन पलटा।

rktvnews

Leave a Comment