RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)30 अक्टूबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को नमन करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एकीकृत भारत के निर्माण में सरदार पटेल की कूटनीति व दूरदर्शिता का महत्वपूर्ण योगदान है। सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और अटूट समर्पण के माध्यम से अखण्ड भारत का सपना पूरा किया तथा भारत को सशक्त राष्ट्र बनाने का महान कार्य किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने हमें ऐसा भारत दिया जिसमें विविधता के बावजूद एकता की भावना है। उनके इस अतुलनीय योगदान के लिये देश का प्रत्येक नागरिक उनका ऋणी रहेगा। युवा पीढ़ी को सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश के सर्वांगीण विकास के लिए अपना योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि यह अवसर हमें अपने को राष्ट्र की सेवा के लिये समर्पित करने की भी प्रेरणा देता है।

Related posts

भोजपुर: निर्वाचन में अधिगृहित किए गए वाहनों का लॉग बुक के आधार पर होगा भुगतान :परिवहन पदाधिकारी, रवि रंजन

rktvnews

भगवान श्री कृष्ण के रासलीला का सही अर्थ समझना चाहिए : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

मध्यप्रदेश भूलेख पोर्टल 01 से 5 अप्रैल तक रहेगा बंद।

rktvnews

शिक्षक दिवस विशेष “शिक्षक सम्मान”! उनकी ऐंठी हुई मूँछों की नोक में मेरे गाँव के हर अभिभावक का मोम था: सुमन कुमार सिंह

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की 69 वी जयंती को संविधान बचाओ संकल्प दिवस के रूप में मनाया।

rktvnews

नई दिल्ली:इस्पात मंत्रालय ने नई दिल्ली में एक दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया।

rktvnews

Leave a Comment