RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया आईआईटी पटना का परिभ्रमण व निरीक्षण।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 20 फरवरी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आईआईटी बिहटा, पटना का सोमवार को परिभ्रमण कर नवनिर्मित भवनों का निरीक्षण एवं जायजा लिया। आईआईटी बिहटा, पटना के प्रबंधन द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से दूसरे फेज के तहत नवनिर्मित रेशिडेंशियल जोन, एकेडमिक जोन, स्पोर्ट्स जोन, हॉस्टल जोन आदि के संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विस्तृत जानकारी दी। आज 20 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से बिहटा स्थित आईआईटी पटना के परिसर में नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण किया जायेगा। फेज 2 के तहत लोकार्पित होने वाले नवनिर्मित 24 भवनों का निर्माण 1,07,761 वर्ग फीट में कराया गया है जिसकी कुल लागत 426 करोड रुपये है। लोकार्पित होने वाले नवनिर्मित भवनों में शैक्षणिक भवन, गर्ल्स हॉस्टल, ब्याॅज हॉस्टल, सेंट्रल लाइब्रेरी, ऑडिटोरियम, सेंट्रल लेक्चर हॉल, स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर, सीनियर प्राध्यापक एवं फैकल्टी मेम्बर्स के आवासन सहित अन्य भवन शामिल हैं। आईआईटी पटना के चेयरमैन डॉ आनंद देशपांडे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अंग वस्त्र भेंट कर उनका अभिवादन किया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2007 में भारत सरकार के तत्कालीन मानव संसाधन मंत्री से मिलकर पटना में आईआईटी की स्थापना के लिए विशेष आग्रह किया था, जिसे स्वीकार करते हुए अगले ही वर्ष 2008 में आईआईटी पटना की स्थापना कर दी गई। प्रारंभ में इसके संचालन के लिए पाटलिपुत्र पॉलिटेक्निक संस्थान परिसर में आवश्यक व्यवस्था की गई थी। इसके स्थाई परिसर के लिए बिहार सरकार द्वारा बिहटा में 500 एकड़ भूमि नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई। मूलभूत शैक्षणिक एवं प्रशासनिक भवनों का निर्माण होने पर वर्ष 2012 में यह संस्थान बिहटा के स्थाई परिसर में स्थानांतरित हो गया। आईआईटी पटना के परिसर में दूसरे फेज के तहत अन्य नवनिर्मित भवनों का प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पण किया जायेगा ताकि अधिक बेहतर ढंग से इसका संचालन हो सके।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष सचिव चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित आईआईटी पटना के प्राध्यापक गण, अधिशासी परिषद के सदस्य गण एवं अन्य वरीय अधिकारी गण उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:12 नवंबर से 28 फरबरी 2025 तक चलेगा सांस अभियान : डा के एन सिन्हा

rktvnews

चतरा: 08 प्रत्याशियों के नामांकन हुए रद्द।

rktvnews

भोजपुर : बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

30 बिहार बटालियन के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-V में उत्कृष्ट कार्यों हेतु विद्यालयों और कॉलेजों को किया गया पुरस्कृत।

rktvnews

बागपत:MSME नीति-2022 के तहत मिले पूंजीगत अनुदान के लाभ से बागपत में प्रदूषणमुक्त तरीके से बन रही ईंटें।

rktvnews

बक्सर:नशा मुक्त मिनी मैराथन प्रतियोगिता’’ का आयोजन!जिलाधिकारी संग मीडियाकर्मियों ने भी लगाई दौड़।

rktvnews

Leave a Comment