RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी अमर है : मुख्यमंत्री

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिंहा) 28 जुलाई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुहर्रम की 10वीं तारीख के अवसर पर कर्बला के शहीदों एवं हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानियों को नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मैदान-ए-कर्बला में अन्याय, जुल्म, अहंकार के विरुद्ध हक और सच्चाई के लिए हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों द्वारा दी गई कुर्बानी अमर है। इसे कयामत तक याद किया जाएगा। इससे प्रेरणा लेकर हमे इंसानियत, सच्चाई और भलाई के लिए बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुहर्रम के अवसर पर राज्यवासियों से अपील की है कि वे हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानियों को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनायें। उन्होंने राज्यवासियों से मुहर्रम को आपसी सौहार्द के साथ मनाये जाने की अपील की।

Related posts

दरभंगा:महिला पर्यवेक्षिका एवं सेविका,जीविका दीदियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली।

rktvnews

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की बैठक

rktvnews

प्रधानमंत्री ने हरियाणा दिवस के अवसर पर शुभकामनाएँ दीं।

rktvnews

डाक विभाग भोजपुर द्वारा “मेरी माटी मेरा देश”अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

चतरा:बुधवार को कान्हाचट्टी प्रखंड के बेंगोकला और कोल्हैया में हुआ रात्रि चौपाल का आयोजन।

rktvnews

विदाई !

rktvnews

Leave a Comment