RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तर प्रदेश: बागपत:जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत मीतली रामपुर में अन्नपूर्णा राशन मॉडल शॉप का किया शुभारंभ।

जनपद प्रत्येक विकासखंड के एक गांव में 1 कुल 6 राशन मॉडल शॉप का किया गया शुभारंभ।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)29 अक्टूबर।आज जनपद बागपत के विकासखंड क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत मीतली रामपुर में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा अन्नपूर्णा राशन मॉडल शॉप (राशन की दुकान) का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव और सहकारी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन प्रदीप ठाकुर भी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस राशन मॉडल शॉप का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आवश्यक खाद्य सामग्री की सुविधाजनक और सस्ती उपलब्धता सुनिश्चित करना है। राशन मॉडल शॉप में उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे ग्रामवासियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और उन्हें गुणवत्ता युक्त उत्पाद प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा अब जगह-जगह कोटेदार के बदलने से राशन की दुकान नहीं बदली जाएगी राशन की दुकान एक जगह ही स्थाई रूप से रहेगी इस जगह अन्य जन सुविधा भी आम जनमानस को उपलब्ध कराई जाएंगे जिससे कि एक स्थान से वे सरकार द्वारा संचालित जो भी खाद्य सामग्रियां हैं वे राशन की शॉप से क्रय कर सकते हैं।
जनपद में आज कुल 6 स्थानों पर राशन मॉडल शॉप का शुभारंभ किया गया है, जो विभिन्न गांवों में ग्रामीणों की खाद्य सामग्री की आवश्यकता को पूरा करेंगे। इस पहल का उद्देश्य राशन वितरण प्रणाली में सुधार और पारदर्शिता लाना है, जिससे सभी लाभार्थियों को समय पर और सही मात्रा में राशन प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा जनपद बागपत के छह विकास करो के छह गांव में इस मॉडल के रूप में दुकानों को संचालित किया जा रहा है अन्य दुकानों पर भी यह प्रक्रिया लागू की जाएगी आज जनपद के टेढ़ा, कोताना, रटोडा, डोला, मीतली, ललियाना में राशन की मॉडल शॉप को प्रारंभ किया गया है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के प्रति जागरूक रहें।
इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी अनूप सिंह, कोटेदार सुनील ,ग्राम प्रधान सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में 5,100 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

rktvnews

गिरीडीह:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा को लेकर सड़क सुरक्षा प्रतिज्ञा की दिलाई गई शपथ।

rktvnews

इंदौर जिले के कृषक गुजरात में जाकर सीखेंगे बागवानी के नये गुर,53 कृषकों का दल 5 दिवसीय भ्रमण सह प्रशिक्षण के लिए हुआ रवाना।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने पेट्रोल पंप मालिकों और एलपीजी वितरकों के साथ की बैठक; जिले में ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश।

rktvnews

बिहार विभूति स्वर्गीय ललित नारायण मिश्र के 50वीं पुण्य तिथि के अवसर पर समाधि स्थल बलुआ, सुपौल में भव्य राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।

rktvnews

गोला बारूद की सुविधायुक्त टारपीडो सह मिसाइल बार्ज नौका एलएसएएम 20 (यार्ड 130) का जलावतरण।

rktvnews

Leave a Comment