RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

नवादा,जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आज जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की मैराथन बैठक संपन्न।

नवादा/बिहार 12 अगस्त।जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आज जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की मैराथन बैठक आयोजित हुई जो करीब 4 घंटे तक चली। उन्होंने जिला सहकारिता पदाधिकारी, डीएम एसएफसी, अनुमंडल पदाधिकारी को आपूर्ति और सहकारिता विभाग के गाईड लाईन का अनुपालन कार्यों को क्रियान्वयन के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये। उन्होंने सर्वप्रथम सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी का परिचय प्राप्त करते हुए उनके द्वारा किये जा रहे कार्याें के संबंध में फिडबैक प्राप्त किये। उन्होंने आपूर्ति और सहकारिता विभाग के कार्याें के क्रियान्वयन के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता की संतुष्टि ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। विभाग के गाईड लाईन के अनुसार सभी उपभोक्ताओं को निर्धारित दर एवं मात्रा के अनुसार अनाज की आपूर्ति करना सुनिष्चित करें। जिले में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी की संख्या कुल 28 है। सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को कार्य आवंटित करने का निर्देश जिला सहकारिता पदाधिकारी को दिया गया। काॅपरेटिव बैंक परिसर नवादा में सहकारिता भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसको 15 अगस्त 2023 से शुभारम्भ करने का निर्देश दिया गया। जिले में 14 व्यापार मंडल भी कार्यरत है। जिले में अनाज के भंडारण के लिए काॅपरेटिव के माध्यम से 15, 10, 20 हजार एमटी वाले गोदाम के लिए स्थल चिन्हित करने का निर्देष दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि गोदाम के पास सड़क और रेलवे का पहुंच हो। गोदाम का निर्माण विभाग के माॅडल के तहत् गुणवत्तापूर्ण कराना सुनिष्चित करेंगे। भंडार निगम के माध्यम से जिला में बड़े-बड़े गोदाम का निर्माण कराया जायेगा। हर प्रखंड और पंचायत में अनाज भंडारण करने के लिए गोदाम की आवश्यकता है। डीएम ने कहा कि विभाग के मार्गदर्शन के तहत् बेहतर कार्य करना सुनिश्चित करें। जिला सहकारिता पदाधिकारी को बेहतर कार्य करने के लिए नसीहत दिया गया। सभी प्रखंडों में सभी गोदामों में प्रभारी पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त करने के लिए निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गोदाम की जाॅच प्रतिमाह औचक रूप से करना सुनिष्चिऊत करें। सभी गोदामों का भौतिक सत्यापन करायें और उसका जाॅच प्रतिवेदन दें। राशन कार्ड की समीक्षा में पाया गया कि आवादी के अनुसार राशन कार्ड वांछित व्यक्तियों को उपलब्ध करायें। अनुकम्पा समिति की बैठक निर्धारित अवधि में कराने का निर्देश दिया गया, जिसमें जून 2023 में मृतक के व्यक्तियों के निकटतम आश्रितों का भी नाम अवश्य होना चाहिए।
दोनों अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि नये राशन कार्ड के लिए आवेदन जो आरटीपीएस के माध्यम से लंबित है, उसे 15 दिनों के अन्दर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। अभी जिले मंे 1900 की जनसंख्या पर एक डीलर की दुकान संस्थापित है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि लोगों के कल्याण करने के कार्याें में कोताही नहीं करें। जिले में राशन कार्ड का आधर शिडिंग 77 प्रतिषूत है, जिसको यथाशीघ्र शत्-प्रतिशत करने का निर्देश दिया गया। प्रत्येक माह 10 प्रतिशत आधार शिडिंग का कार्य पीडीएफ डीलर से कराने का निर्देश दिया गया। डीलर की मार्जिन राशि ससमय उपलब्ध कराने के लिए डीएम एसएफसी को कहा गया।
आपूर्ति की समीक्षा में जिलाधिकारी ने कहा कि गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा। पीडीएस दुकानों का सरकार के द्वारा निर्धारित संख्या के अनुसार प्रतिमाह निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। उसके लिए डीएसओ, एसडीओ, एडीएसओ और एमओ को निर्धारित संख्या में पीडीएस दुकानों का भौतिक सत्यापन करते हुए प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ताओं को निर्धारित गुणवत्ता और मात्रा के अनुसार अनाज की आपूर्ति प्रत्येक माह के निर्धारित तिथि के अन्दर करना सुनिश्चित करें। उपभोक्ताओं की संतुष्टि ही हमारा मुख्य उद्देष्य है। जिले में धान की अधिप्राप्ति 95 प्रतिशत तक हो गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि 20 अगस्त तक धान अधिप्राप्ति शत्-प्रतिषत कराना सुनिश्चित करें। सबसे कम मात्रा 88% धान अधिप्राप्ति नहीं करने के कारण सिरदला प्रखंड के बीसीओ का अगस्त माह का वेतन बंद करने का निर्देश दिया गया। इस संबंध में पूछने पर उन्होंने संतोष जनक जबाव नहीं दिया। डीएम ने स्पष्ट कहा कि सरकार के आदेश का अनुपालन करना सभी अधिकारी सुनिश्चित करेंगे। निर्धारित समय अवधि में पंचायत, प्रखंडों और अनुमंडलों में अनुश्रवण निगरानी समिति की बैठक बुलाने का निर्देश दिया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करेंगे। पीडीएस दुकानों की भौतिक जाॅच प्रत्येक माह नियमित रूप से करने का कई महत्वपूर्ण निर्देष दिया गया।
आज की बैठक में डाॅ0 कारी प्रसाद महतो अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अखिलेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर,आदित्य कुमार पियूष अनुमंडल पदाधिकारी रजौली, प्रभारी पदाधिकारी आपूर्ति अमु अमला, राजीव रंजन एसडीसी, सत्येन्द्र प्रसाद जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी शषिकान्त, डीएम एसएफसी, एजीएम, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित जन सेवा केंद्रों के सम्बंध की समीक्षा बैठक।

rktvnews

आरा रेलवे स्टेशन ने भी प्लेटफार्म पर लगे धवनी यंत्रों से प्रधानमंत्री के मन की बात को किया प्रसारित।

rktvnews

बेगूसराय: महतो गैंग का सक्रिय सदस्य 50 हजार का ईनामी राजा कुमार गिरफ्तार।

rktvnews

विधान पार्षद जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार की माॅ के निधन पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की संवेदना।

rktvnews

मध्यप्रदेश:माहेश्वरी साड़ियों से हेमलता ने देश में बनाई अपनी पहचान।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:निर्वाचक सूची की शुद्धता लोकतंत्र की नींव : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment