RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश: उज्जैन:धनतेरस से एकादशी तक छोटे व्यापारियों एवं हाथ ठेला वालों से बाजार शुल्क न लिया जाये :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

दीपावली पर स्थानीय विक्रेताओं से सामग्री खरीदी को प्रोत्साहित करें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समाधान ऑनलाइन से पहले किया प्रदेशवासियों को संबोधित।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश) 28 अक्टूबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिये दीपावली पर्व पर स्थानीय विक्रेताओं से सामग्री की खरीदी को प्रोत्साहित किया जाये। धनतेरस से एकादशी तक सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे व्यापारियों एवं हाथ ठेला वालों से बाजार शुल्क न लिया जाये। सभी नगरीय निकाय स्थानीय स्तर पर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने विशेष अभियान चलायें। साथ ही प्रदेश में रोशनी के पर्व दीपावली पर विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मंत्रालय में समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम के पहले प्रदेशवासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दीपावली और मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी।

29 अक्टूबर को होगी रन फॉर यूनिटी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में 29 अक्टूबर को प्रात: 9 बजे रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ तात्याटोपे स्टेडियम से किया जायेगा। साथ ही राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई जायेगी। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टर्स को अपने जिले में भी इस कार्यक्रम को प्रभावी रूप से आयोजित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एक नवंबर को मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर सभी जिलों में गरिमापूर्ण आयोजन सुनिश्चित किया जाये। इसी क्रम में 2 नवंबर को रवीन्द्र भवन भोपाल में गोवर्धन पूजा का राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम से स्थानीय स्तर पर सभी जन-प्रतिनिधि जुड़ सकें, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। जिला एवं विधानसभा स्तर पर गौशालाओं में गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम किये जायें। साथ ही पंचगव्य उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाये।

डीएपी के स्थान पर एनपीके को बढ़ावा देने किसानों के मध्य चलायें जागरूकता अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में 25 अक्टूबर से सोयाबीन का समर्थन मूल्य पर उपार्जन शुरू हो चुका है। धान का उपार्जन 2 दिसम्बर से प्रारंभ होगा। उपार्जन के दौरान किसानों की सुविधाओं के लिये सभी आवश्यक उपाय किये जायें। सभी जिला कलेक्टर अपने जिले में खाद वितरण व्यवस्था की निगरानी करें। उन्होंने कहा कि डीएपी की तुलना में एनपीके में पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं। अत: डीएपी के स्थान पर एनपीके को बढ़ावा देने के लिए किसानों के मध्य जागरूकता अभियान चलाया जाये।
समाधान ऑनलाइन में उज्जैन एन आई सी कक्ष में संभागायुक्त संजय गुप्ता, एडीजी उमेश जोगा, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, सीईओ जिला पंचायत जयती सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

नव नालंदा महाविहार में विश्व हिंदी दिवस पर जापानी बौद्ध धर्म पर विशेष व्याख्यान।

rktvnews

छत्तीसगढ़:मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं।

rktvnews

पटना:सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर बहादुर सैनिकों के कल्याण एवं पुनर्वास के लिये बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में करें अंशदान : मुख्यमंत्री

rktvnews

रक्तदान शिविर आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर विद्यालय के बच्चों द्वारा भव्य साइंस एग्जीबिशन का हुआ आयोजन।

rktvnews

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 01 जुलाई 2023 से देय महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्त जारी करने को मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment