RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:02 अप्रैल को 13 अभ्यर्थियों ने भरा नाम निर्देशन पत्र,अब तक 21 अभ्यर्थियों ने भरे 27 नाम निर्देशन पत्र।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)03 मार्च।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार दूसरे चरण के लिये नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 28 मार्च से जारी हो चुकी है। दूसरे चरण के नामांकन के तीसरे दिन 13 अभ्यर्थियों ने 19 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये। 28 मार्च से अब तक 21 अभ्यर्थियों द्वारा 27 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये जा चुके हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने बताया है कि 2 अप्रैल को लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-6 टीकमगढ़(अजा) में एक अभ्यर्थी द्वारा एक नाम निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-7 दमोह में 2 अभ्यर्थियों द्वारा 2 नाम निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-8 खजुराहो में 2 अभ्यर्थियों द्वारा 2 नाम निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-9 सतना में 4 अभ्यर्थियों द्वारा 6 नाम निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-10 रीवा में 3 अभ्यर्थियों द्वारा 5 नाम निर्देशन पत्र एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-29 बैतूल(अजजा) में 1 अभ्यर्थी द्वारा 3 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये हैं। लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-17 नर्मदापुरम में किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल नही किया गया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल है। इसके अगले दिन 5 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र भर चुके प्रत्याशी 8 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। सभी चरणों के मतदान की मतगणना 4 जून को होगी।

Related posts

खरना के साथ छठ महापर्व की भक्ति में डूबे व्रती!कल देंगे भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य।

rktvnews

जयपुर:वन राज्यमंत्री ने शहरवासियों के साथ खेली हर्बल गुलाल से होली,दिव्यांगजनों को मिठाई खिला दी होली की शुभकामनाएं।

rktvnews

बागपत:एसआईआर अभियान को जिसने बनाया सफल, उसका हुआ सम्मान।

rktvnews

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बड़ौत तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के पालघर में लगभग 76,000 करोड़ रुपये की लागत वाले वाढवण बंदरगाह की आधारशिला रखी।

rktvnews

बजट में कपड़ा मंत्रालय के लिए वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 5272 करोड़ रुपये की घोषणा की गई।

rktvnews

Leave a Comment