RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बिहार:भोजपुर:आचार्य क्लासेस ने किया आगाज़ 2.0′ का सफलतापूर्वक आयोजन।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 अक्टूबर। सोमवार को आचार्य क्लासेस द्वारा आगाज़ 2.0′ का सफलतापूर्वक आयोजन कार्लटन पैलेस, पश्चिमी ओभरब्रीज आरा में किया गया। यह छात्र-छात्राओं के लिए नीट और जी की तैयारी का प्रमुख संस्थान है। जहां विद्यार्थियों के अध्ययन की अभिरुचि को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अवलोकन किया जाता है जिसमें विज्ञान प्रदर्शनी, बहस, तात्कालिक भाषण, शतरंज, कैरम, लोक नृत्य, कविता, क्विज और कई अन्य गतिविधियां है।
आगाज़ का यह दूसरा संस्करण था, जो एक सप्ताह तक विभिन्न विधाओं में प्रतिभागी सम्मिलित हुए। जिसमें विद्यार्थियों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम आयोजन के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉक्टर शिवेंद्र कुमार सिंहा उपस्थित रहे।
इसके अलावा शिक्षा क्षेत्र के कई अन्य प्रतिष्ठित व्यक्ति भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रतिभा की भूरि भूरि प्रशंसा की।
आचार्य क्लासेस के निदेशक कुमार सौरभ बताया कि शिक्षा के साथ-साथ उचित मार्गदर्शन और लक्ष्य तय करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया जाता है। ताकि सुंदर भविष्य बनाया जा सके।उन्होंने जोर देकर कहा कि यह मंच निश्चित रूप से आरा के छात्रों की छिपी हुई प्रतिभाओं को उजागर करेगा, उसके अनुरूप मार्गदर्शन देगा और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा।

Related posts

भोजपुर : जिले के चार खिलाड़ी राज्य स्तरीय स्कूल मुक्केबाजी प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम : प्रशिक्षक रमेश

rktvnews

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में स्थित रतले जलविद्युत परियोजना, बिजली खरीद समझौते के अनुसार, राजस्थान ऊर्जा विकास और आईटी सर्विसेज लिमिटेड को 40 वर्षों की अवधि के लिए बिजली प्रदान करेगी।

rktvnews

भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारीगण रायपुर पहुंचे, विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारियों की करेंगे समीक्षा।

rktvnews

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने आज वाराणसी से पीएम-किसान के तहत लगभग 20,000 करोड़ रुपये की 17वीं किस्त जारी की।

rktvnews

भोजपुर: जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन को सुदृढ़, सक्रिय और प्रभावी बनाने को ले बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment