RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

पूर्वी चंपारण: डीएम और नगर आयुक्त ने किया पर्यवेक्षण गृह, मोतिहारी का निरीक्षण।

RKTV NEWS/मोतीहारी ( पूर्वी चंपारण)28 अक्टूबर। आज जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव के द्वारा पर्यवेक्षण गृह, मोतिहारी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी के द्वारा वहां मौजूद सभी कर्मियों के कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई।
जिलाधिकारी द्वारा पर्यवेक्षण गृह की साफ-सफाई का जायजा लिया गया एवं संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश देते हुए पके हुए भोजन साथ ही उपयोग होने वाले सामग्रीयों का भी देखा गया।यहां पर किचेन को साफ-सुथरा रखने के लिए निदेशित किया गया।
पर्यवेक्षण गृह की जल जमाव की समस्या को दूर करने के लिए जिलाधिकारी ने अधीक्षक को निदेशित किया गया। अंत में विधि विरोधी बालकों से बातचीत के क्रम में उन्हें पूर्व की गलती को सुधार कर पढ़ाई एवं खेल-कूद के क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए जिलाधिकारी के द्वारा प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल संरक्षण पदाधिकारी तथा अन्य सभी कर्मीगण मौजूद थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

rktvnews

सिंगापुर के निवेशक और कंपनियां मध्यप्रदेश में निवेश के लिए इच्छुक!मध्यप्रदेश निवेश के लिए तैयार – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई।

rktvnews

सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर ने 8वां आयुर्वेद दिवस मनाया।

rktvnews

गिरीडीह:नगरपालिका चुनाव के सफल समापन के पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर उप महापौर एवं उपाध्यक्ष के अप्रत्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया की विस्तृत दी जानकारी।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : राखी के धागों से बुनी आत्मनिर्भरता की डोर।

rktvnews

Leave a Comment