RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार:भोजपुर:प्रधानमंत्री के मन की बात से एक नई ऊर्जा के संचार के साथ जनसेवा और प्रगति हेतु निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा मिलती है : दिलीप जायसवाल

पीरो मे पदाधिकारियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने की बैठक अध्यक्ष।

हसनबाजार मे जनसंपर्क करते प्रदेश अध्यक्ष डाँ. दिलीप जायसवाल

हसनबाजार मे एनडीए प्रत्याशी के पक्ष मे जनसंपर्क किया।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)27 अक्टूबर।आज तरारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पीरो में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाँ. दिलीप जायसवाल ने पार्टी पदाधिकारी गणों के साथ प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुना। मन की बात को सुनने के बाद पदाधिकारियों और नेताओ को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के संबोधन से हम सभी में एक नई ऊर्जा का संचार होता है, जनसेवा और प्रगति हेतु निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा मिलती है।

प्रधानमंत्री के मन की बात सुनते प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य नेतागण और पदाधिकारी

मन की बात कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पार्टी के पदाधिकारी, नेतागण और वरिष्ठ कार्यकताओ के साथ एक सांगठनिक बैठक कर एनडीए प्रत्याशी विशाल प्रशांत के जीत पर रणनीतिक चर्चा की गई।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,प्रदेश महामंत्री सह तरारी विधानसभा प्रभारी मिथिलेश तिवारी, बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप स़िह,आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप स़िह,विधानपार्षद जीवन कुमार, प्रदेश महामंत्री शिवेश राम,विधायक ललन राम,ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू,विधानपार्षद प्रमोद चंद्रवंशी,पूर्व विधायक सुनील प़ाडेय,प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक,क्षेत्रीय सह प्रभारी अशोक भट्ट,जिला प्रभारी संजय कुशवाहा सहित विधायकगण,नेतागण,जिला,मंडल और शक्तिकेन्द्र पदाधिकारी शामिल थे।

पीरो मे भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करते प्रदेश अध्यक्ष

बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष डाँ दिलीप जायसवाल ने एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत उर्फ सुशील पांडेय के पक्ष मे हसनबाजार मे जनसंपर्क कर एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में अधिक से अधिक वोट देने की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष का हसनबाजार मे कार्यकताओ और समर्थको द्वारा भव्य स्वागत किया गया।साथ मे प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। आज के आयोजन के बारे में वरीय नेताओं ने कहा की जनसंपर्क के दौरान आम जनता का एनडीए प्रत्याशी के पक्ष मे भरपुर समर्थन मिला।

Related posts

राज्यपाल का यह कर्तव्य होना चाहिए की वो जनता से संवाद कर योजनाओं के लाभ की ले जानकारी : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन

rktvnews

राष्ट्रपति ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन।

rktvnews

रांची:जनजातीय समाज को सम्मान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया :संजय सेठ

rktvnews

भोजपुर: बाढ़ से आरा सदर प्रखंड की जनता डुब रही है और आरा C.O और B.D.O. फरार : क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

उत्तराखंड: चार धाम यात्रियों के लिए केदारनाथ और बदरीनाथ हाईवे को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण टनल को जिला प्रशासन ने अस्थायी रूप से खोल दिया।

rktvnews

Leave a Comment