RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीयव्यापार

डाकघरों में महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया गया।

RKTV NEWS/नयी दिल्ली,01अप्रैल।वित्त मंत्रालय ने महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र, 2023 के लिए राजपत्र अधिसूचना जारी की और इसे तत्काल प्रभाव से 1.59 लाख डाकघरों में उपलब्ध कराया गया है। इस योजना की घोषणा 2023-24 के बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य में की गई थी और यह लड़कियों सहित महिलाओं के वित्तीय समावेशन और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
दो साल की अवधि की योजना लचीले निवेश और आंशिक निकासी के विकल्पों के साथ दो लाख रुपये की अधिकतम सीमा के साथ त्रैमासिक चक्रवृद्धि ब्याज 7.5 प्रतिशत का आकर्षक और निश्चित ब्याज प्रदान करती है। यह योजना 31 मार्च, 2025 तक दो साल की अवधि के लिए वैध है।
राष्ट्रीय बचत (मासिक आय खाता) योजना, 2019 को राष्ट्रीय बचत (मासिक आय खाता) (संशोधन) योजना, 2023 के माध्यम से संशोधित किया गया है और 1 अप्रैल, 2023 से एक खाते के लिए अधिकतम निवेश सीमा चार लाख पचास हजार रुपये से बढ़ाकर नौ लाख रुपये और संयुक्त खाते के लिए नौ लाख रुपये से 15 लाख रुपयेकर दी गई है। इसी तरह, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, 2019 को वरिष्ठ नागरिक बचत (संशोधन) योजना, 2023 के माध्यम से संशोधित किया गया है और अधिकतम निवेश सीमा आज से प्रभावी 15 लाख से बढ़ाकर 30 लाख रुपये की गई है।
बचत जमा और पीपीएफ को छोड़कर सभी छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों को भी 1 अप्रैल, 2023 से बढ़ाते हुए संशोधित किया गया है। इन उपायों से डाकघर के लघु बचत ग्राहकों को अत्यधिक लाभ होगा और डाकघरों के माध्यम से विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में और लड़कियों, महिलाओं, किसानों, कारीगरों, वरिष्ठ नागरिकों, कारखाने के श्रमिकों, सरकारी कर्मचारियों, छोटे व्यापारियों और समाज के अन्य वर्गों में इन योजनाओं में अधिक निवेश आकर्षित होगा। छोटी बचत योजनाओं में किए गए निवेश पर उन्हें बेहतर रिटर्न मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए कृपया www.indiapost.gov.in देखें।

Related posts

भोजपुर:क्रोध तात्कालिक पागलपन है : मुनिश्री विशल्यसागर

rktvnews

जिलाधिकारी रीना जोशी ने इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट अलॉन्ग नॉर्थर्न बॉर्डर्स की बैठक की।

rktvnews

बागपत:जिला स्तरीय सतर्कता समिति तथा सिंगल स्टेज डोर और स्टेप डिलीवरी के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:निर्वाचक सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता पर जोर।

rktvnews

देशभक्ति गीत सिर्फ शुरुआत है… यात्रा अभी बाकी हैः विकास जैन

rktvnews

राजस्थान:वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान की शुरूआत,जल ही जीवन, सभी मिलकर करें प्रकृति का संरक्षण, जल संचयन को बढ़ावा देना अभियान का लक्ष्य: मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment