RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: भोजपुर:राजस्व कर्मचारी किशोरी मोहन के निधन पर शोक सभा का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)26 अक्टूबर। आज आरा प्रखंड के प्रतिनिधि सभा भवन में सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी किशोरी मोहन प्रसाद के असामयिक निधन पर शोक सभा का आयोजन बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ गोप गुट भोजपुर के बैनर तले किया गया। जिसकी अध्यक्षता अनिल कुमार सिंह जिलाध्यक्ष भूमि सुधार कर्मचारी संघ भोजपुर ने की वही, संचालन श्रीमन नारायण शर्मा, महासचिव भूमि सुधार कर्मचारी संघ बिहार पटना ने किया। शोक सभा में संघ महासंघ के प्रखंड, जिला स्तरीय कर्मचारी भी उपस्थित हुए, शोक सभा में आरा अंचल और उद्वंतनगर के राजस्व अधिकारी, कर्मचारी महासंघ गोप गुट भोजपुर के जिलाध्यक्ष, जिला सचिव रामानन्द सिंह, उमेश कुमार सुमन सहित अंचल प्रखंड के कर्मी भी शोक सभा में उपस्थित होकर किशोरी मोहन के तैलीय चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित किए, जिला सचिव संजय कुमार सिंह भूमि सुधार कर्मचारी संघ ने अपने वक्तव्य में किशोरी मोहन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया की 24.10.24 को अपने निवास पटना में रात्री 11 बजे उनका असामयिक निधन हुआ जिसकी सुचना परिवार के सदस्यों से प्राप्त हुई, किशोरी मोहन का उम्र 65 था वे शांत और सदा मिलनसार कर्मचारी थे, और संघठन के प्रति सच्चे ईमानदार व्यक्तित्व के कर्मी थे, आज उनके निधन पर आरा अंचल सहित अन्य अंचल के कर्मी भी शोकाकुल हुए । शोक सभा की शुरुआत किशोरी मोहन के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया और 2 मिनट का मौन रखा गया, उनके आत्मा के शांति के लिए।शोक सभा में वीरेंद्र कुमार सिंह, नागेन्द्र कुमार सिंह, प्रभात कुमार, जवाहर, मो फिरोज आलम, कवि भूषण प्रसाद, राहुल राय, उज्जवल कुमार, कमलेश प्रसाद, आलोक, रवि कांत, गौरव, अर्पित, शैवाल, वसीम,सुनील केशरी, सचिन सहित अन्य कर्मी उपस्थित हुए।

Related posts

भोजपुर:भाजपा – जदयू के राज्य में महिलाएं असुरक्षित, हत्या ब्लात्कार का का ग्राफ चरम पर : संगीता सिंह

rktvnews

डीआरडीओ एवं भारतीय सेना ने स्वदेशी मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल हथियार प्रणाली का सफल परीक्षण किया।

rktvnews

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की ओएमएफईडी पहलों के लिए काउ इंडक्शन, गिफ्टमिल्क और मार्केट सपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन/शुभारंभ किया।

rktvnews

इंदौर:राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में बालिकाओं का हुआ सम्मान।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर कारगिल युद्ध के नायकों को याद किया।

rktvnews

गोपालगंज:उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का ऋण वितरण शिविर का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment