RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भाजपा – जदयू के राज्य में महिलाएं असुरक्षित, हत्या ब्लात्कार का का ग्राफ चरम पर : संगीता सिंह

स्पीडी ट्रायल चलाकर अपराधियों को मिले सज़ा : शोभा मंडल
पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा व परिवार को सुरक्षा की गारंटी करे प्रशासन : विकास कुमार
घटनास्थल के मद्देनजर लाइब्रेरी संचालक की संलिप्तता की जांच कर उचित करवाई हो।

भाकपा (माले) – आइसा – ऐपवा का प्रतिनिधि मंडल हसनबाजार के पीड़िता के परिवार से मिला।
स्पीडी ट्रायल को लेकर 4 जून को भाकपा – माले का जिला स्तरीय प्रतिवाद दिवस।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)03 जून।भाकपा – माले – आइसा – ऐपवा का प्रतिनिधिमंडल आज हसनबाजार के पीड़िता के गांव पहुंचा और परिवार से मुलाकात किया। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व ऐपवा राष्ट्रीय परिषद की सदस्य संगीता सिंह ने किया । प्रतिनिधिमंडल में ऐपवा नेत्री शोभा मंडल, आइसा जिला सचिव विकास कुमार, सह सचिव रौशन कुशवाहा, माले जिला कमिटी सदस्य रामानुज शामिल थे।
प्रतिनिधि मंडल ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा कि और परिवार को आश्वासन दिया कि उचित न्याय मिलने तक उनके संघर्ष के साथ खड़ी है और लड़ाई लड़ेगी।
संगीता सिंह ने कहा कि डबल इंजन के सरकार में अपराधियों का मनोबल सातवे आसमान पर है। आज जिला सहित पूरे बिहार में महिलाओं पर अत्याचार का ग्राफ चरम पर है। रोज ब रोज लड़कियों महिलाओं के साथ हत्या ब्लात्कार की घटना हो रही है। मुजफ्फरपुर की घटना हमारे सामने है। उन्होंने कहा कि हसनबाजार के घटनास्थल(लाइब्रेरी) की संलिप्तता की भी जांच कर उचित कार्रवाई किया जाए। प्रशासन और अपराधियों के मिली भगत से केश को रफादफा करने का साजिश चल रहा है। इस लिए इनदोनो घटनाओं पर हम कल 4 जून को पूरे जिले में प्रतिवाद दिवस के रूप में मनाएगे।
शोभा मंडल ने कहा कि पीड़ित परिवार पर लगतार केस वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। हमारी मांग है कि केस का स्पीडी ट्रायल चला कर न्याय दिया जाए।
विकास कुमार ने कहा कि आश्रितों को तत्काल मुआवजा दिया जाए और उनके पूरे परिवार का सुरक्षा की गारंटी जिला प्रशासन करे।

Related posts

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

दरभंगा:आयुष्मान कार्ड की प्रगति को लेकर डीएम ने की बैठक।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने अपहरण मामले के वांछित को किया गिरफ्तार।

rktvnews

एसएईएल उत्तर प्रदेश में ₹8,200 करोड़ की लागत से इंटीग्रेटेड सोलर संयंत्र का करेगा निर्माण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 30 मई 24

rktvnews

डा संगीता सिंह को उत्कृष्ट कार्य के लिए आई एम ए स्टेट प्रेसिडेंट ने किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment