RK TV News
खबरें
Breaking News

गोपालगंज:उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का ऋण वितरण शिविर का आयोजन।

RKTV NEWS/गोपालगंज (बिहार) 27 जून। आज समाहरणालय सभा कक्ष में उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया इस अवसर पर जिला पदाधिकारी गोपालगंज मो० मकसूद आलम को महा प्रबंधक जिला उद्योग आयुष कुमार द्वारा पुष्प पौधा देकर अभिवादन किया गया।
साथ ही उनके द्वारा अग्रणी बैंक प्रबंधक जितेन्द्र कुमार जमुआर और सहायक उद्योग निदेशक अशोक दिक्षित को भी पुष्प पौधा देकर स्वागत किया गया ।
इसके पश्चात् जिला पदाधिकारी के कर कमलों द्वारा पी०एम०ई०जी०पी०,पी०एम०एफ०एम०ई० योजना के चयनित लाभुकों को स्वीकृत ऋण के चेक का वितरण किया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा सभी लाभार्थियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि आज से आप ऋणी हैं अत: आप इस ऋण से अपने व्यवसाय को पूरी मेहनत और ईमानदारी से करें और हमेशा इस बात का संज्ञान रखें कि ये ऋण वापस करना है।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत धनंजय कुमार राय, रानी देवी, रीता देवी, आलोक कुमार गुप्ता, मंदीप कुमार, अमित कुमार राय ,मनीष राज , वर्मा सिंह, अभिषेक , रानी वजीर , पुनीता देवी ,महेश कुमार ,मोहम्मद हनीफ ,अंकित कुमार मुकुल कुमार सिंह और धनु कुमार आदि को जिला पदाधिकारी द्वारा विभिन्न उद्योग के लिए ऋण चेक का वितरण किया गया।
संबंधित ऋण वितरण शिविर में जिला पदाधिकारी के साथ सहायक उद्योग निदेशक अशोक कुमार दिक्षित,लीड बैंक मैनेजर जितेंद्र कुमार जमुआर ,जनरल मैनेजर डी आई एम आयुष कुमार ,डीडीएम नाबार्ड ,सभी बैंकों के जिला स्तरीय प्रतिनिधि और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के लाभुक आदि उपस्थित थे।

Related posts

विद्यालय में हथियार लेकर पहुंचा विद्यार्थी,किया गया गिरफ्तार।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खगड़िया जिले में किया लगभग 520 करोड़ रूपए की लागत से कुल 256 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा- ‘आतंकवाद को अंजाम देने वालों को अंतत: आतंकवाद ही खा जाता है’।

rktvnews

भारतीय सेना ने आसियान महिला शांतिरक्षकों के लिए टेबल-टॉप अभ्यास (टीटीएक्स) का आयोजन किया।

rktvnews

आपदा सुरक्षा को ले जनप्रतिनिधियों को दी गई जानकारी।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में असम पुलिस के 2551 कमांडो की पासिंग आउट परेड को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment