RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

नई दिल्ली:जेआईसीए इंडिया के नए मुख्य प्रतिनिधि ताकुरो ताकेयूची ने सचिव देवेश चतुर्वेदी से शिष्टाचार भेंट की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 25 अक्टूबर।जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जेआईसीए) इंडिया के मुख्य प्रतिनिधि ताकुरो ताकेयूची ने आज कृषि भवन, नई दिल्ली में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग (डीएएंडएफडब्ल्यू) के सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी से शिष्टाचार भेंट की। डॉ. चतुर्वेदी ने श्री ताकेयूची को भारत में जेआईसीए के मुख्य प्रतिनिधि के रूप में उनकी हाल ही में हुई नियुक्ति पर बधाई दी तथा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में भारत और जेआईसीए के बीच मजबूत सहयोग के लिए आशा व्यक्त की।
डॉ. चतुर्वेदी ने भारत के कृषि विकास को आगे बढ़ाने में राज्यों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा में वर्तमान में जेआईसीए-सहायता प्राप्त तीन परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। उन्होंने अन्य राज्यों में आगामी सहयोगात्मक परियोजनाओं की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला।
डॉ. चतुर्वेदी ने भारत को वैश्विक खाद्य टोकरी (ग्लोबल फूड बास्केट) के रूप में स्थापित करने के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण को दोहराया। उन्होंने भारतीय कृषि के आधुनिकीकरण के लिए तीन प्रमुख प्राथमिकताओं पर जोर दिया जिनमें वैश्विक बाजारों तक पहुंच के लिए निर्यात-उन्मुख मूल्य-वर्धित बागवानी उत्पादों का विस्तार करना, इंटरनेट और आर्टिफिशियल इन्टेलीजेंस के माध्यम से कृषि को प्रोत्साहित करना और मजबूत डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा विकसित करना शामिल है। डॉ. चतुर्वेदी ने रेखांकित किया कि ये मुख्य क्षेत्र एक लचीले, प्रतिस्पर्धी और आधुनिक कृषि क्षेत्र के निर्माण के लिए आवश्यक हैं।
श्री ताकेयूची ने टिकाऊ और जलवायु-लचीली कृषि को बढ़ावा देने, उत्पादकता बढ़ाने, फसल विविधीकरण का समर्थन करने और नियंत्रित वातावरणीय कृषि और नई कृषि प्रौद्योगिकियों के अनुप्रयोग को आगे बढ़ाने के लिए जेआईसीए की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने तकनीकी सहयोग, नीतियों का आदान-प्रादन करने, ड्रोन और एआई जैसी अत्याधुनिक तकनीकों के एकीकरण पर सहयोग करने में विशेष रुचि व्यक्त की।
बैठक में भारतीय और जापानी विश्वविद्यालयों के बीच छात्रों के आदान-प्रदान के साथ-साथ परियोजना से जुड़े राज्यों में कौशल और ज्ञान को बढ़ाने के लिए क्षमता निर्माण, अनुसंधान और शैक्षिक सहयोग को बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में एनआरएम और बागवानी के संयुक्त सचिवों के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी शामिल हुए।

Related posts

नई दिल्ली:केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की महापरिषद की 89वीं बैठक को संबोधित किया।

rktvnews

पटना के आईएमए हॉल में आधुनिक कृषि विकास में क्षेत्रीय कर्मियों की भूमिका विषयक कन्वेंशन संपन्न।

rktvnews

खैरागढ़ विश्वविद्यालय में गूंजी लोक कला की गूंज : सिद्धेश्वर सेन और मदन निषाद का ‘स्मरण’ कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

मिशलिन गाइड ने न्यूजीलैंड के आओटेरोआ में प्रवेश करके अपनी वैश्विक उपस्थिति बढ़ाई।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने की सीएम डैशबोर्ड संबंधित विकास कार्यो की समीक्षा बैठक।

rktvnews

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर द्वारा केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ समन्वय बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment