RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पेड़ पौधे प्रकृति के धरोहर : मंटु

RKTV NEWS/जगदीशपुर(भोजपुर)14 सितंबर।सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना एक पेड़ मां के नाम के तहत मध्य विद्यालय बभनियांव, जगदीशपुर पूर्वी,भोजपुर में अनु कुमारी, पिता – उपेन्द्र चौधरी, माता – राजवंती देवी के द्वारा अशोक का पेड़ लगाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी प्रधानाध्यापक कंचनमाला कुमारी एवं शारीरिक शिक्षक जयप्रकाश कश्यप ने किया। शिक्षक सह् बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के‌ जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु ने बताया कि पेड़ पौधे प्रकृति के धरोहर है।वे कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण कर जीवों को आक्सीजन प्रदान करते हैं। पेड़ पौधे की कटाई से पर्यावरण असंतुलित हो रहा है, जो भविष्य के लिए चिंता का विषय है। शारीरिक शिक्षक जयप्रकाश कश्यप ने कहा कि सरकार की यह योजना काबिले तारीफ है। पेड़ पौधे जल जीवन हरियाली का द्योतक है। प्रभारी प्रधानाध्यापक कंचन माला कुमारी ने बताया कि छात्रा अनु पढ़ाई के साथ – साथ खेल और कला के क्षेत्रों में भी रुचि रखती है। बिदित हो कि कुछ दिनों पूर्व विद्यालय में हुए विदाई सह् सम्मान समारोह में किए गए नाटक बेटिबेचवा में बेटी का पाठ कर उपस्थित दर्शकों को आंसु पोंछने पर मजबुर कर दिया था।इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक कंचन माला कुमारी,आशा कुमारी,पिंकी कुमारी,जुही कुमारी, तृप्ति कुमारी , शारीरिक शिक्षक जयप्रकाश कश्यप, शिक्षक पंकज कुमार सिंह मंटु, चन्दन कुमार, धन्नजय कुमार सिंह, संजीव कुमार,मौसम कुमार,रतीश कुमार, निखिल कान्त, विमल कुमार, कृति कुमारी , शिक्षा सेवक प्रमोद कुमार,छात्रा वंशिका कुमारी,अनु कुमारी,प्राची कुमारी, रागिनी कुमारी, मोनालिसा कुमारी एवं अस्तुरना कुमारी उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धाजंलि दी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 13 सितंबर 25

rktvnews

भोजपुर:विधानसभा चुनाव में धांधली के खिलाफ अगिआँव के पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन ने पटना उच्च न्यायालय में दायर की अपील।

rktvnews

भोपाल:गौरव दिवस का आयोजन सभी जिलों में हो : राज्यपाल

rktvnews

वाइस एडमिरल तरूण सोबती, एवीएसएम, वीएसएम ने नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: शरद पूर्णिमा के अवसर पर महुली गंगा घाट पर गंगा आरती का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment