RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:समाज सेवा से संवारा भविष्य और भारतीय सेना में हुए चयनित।

सेना में चयनित स्वयंसेवक अमीर खान और आर्यन का माय भारत केंद्र में स्वागत एवं सम्मान समारोह हुआ आयोजित।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)09 दिसंबर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की इकाई माय भारत केंद्र बागपत के दो स्वयंसेवकों ने स्पोर्ट्स कोटे से भारतीय सेना में चयनित होकर जनपद का नाम रोशन किया। सोमवार को अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने सम्मानित कर उनका हौंसला बढ़ाया।
जिला युवा अधिकारी डॉ. योगेश कुमार, जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी, केनरा बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक अभय नाथ मिश्र और शिक्षाविद डॉ. सत्यवीर सिंह ने दोनों युवाओं को सम्मानित कर शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में मौजूद स्वयंसेवकों ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया और उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।
दोनों युवा लंबे समय से माय भारत केंद्र के सक्रिय स्वयंसेवक रहे हैं और विभिन्न जन–कल्याण अभियानों में उन्होंने उल्लेखनीय भूमिका निभाई। यही अनुशासन, दायित्वबोध और टीमवर्क की भावना उनके व्यक्तित्व का हिस्सा बनी, जिसने भारतीय सेना में चयन का मार्ग प्रशस्त किया।
सम्मान समारोह में माय भारत स्वयंसेवक एवं सूचना मित्र अमीर खान ने कहा कि स्वयंसेवा के दौरान किए गए कार्यों ने उनके अंदर अनुशासन, आत्मविश्वास और एकाग्रता जैसी विशेषताएँ विकसित कीं, जो चयन प्रक्रिया में उपयोगी साबित हुईं। सेवा कार्यों ने उन्हें समय प्रबंधन और टीमवर्क का वास्तविक अनुभव दिया, जो सेना की मूलभूत आवश्यकताओं में शामिल है।
आर्यन ने भी कहा कि माय भारत से जुड़े रहते हुए समाज और युवाओं के बीच काम करने का जो अवसर मिला, उसने उनकी सोच और दृष्टिकोण को व्यापक बनाया। उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल रोजगार की तलाश तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि समाज के लिए भी कुछ करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि इसी भावना ने उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुँचने में मदद की।
जिला युवा अधिकारी डॉ. योगेश कुमार ने कहा कि यह चयन जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि माय भारत केंद्र का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना है। जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी ने कहा कि दोनों युवाओं ने स्वयंसेवी कार्यों के माध्यम से प्रशासन और समाज के बीच समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जो सराहनीय है। वहीं स्वयंसेवकों को संदेश पत्रिका वितरित कर प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में मौजूद स्वयंसेवकों में शिवम, साहिल, दानिश मलिक, पंकज, हारून हसन, गुलफ़्सा, शादाब और अमन कुमार ने भी अपने साथियों की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की। जिला युवा अधिकारी डॉ योगेश कुमार ने बताया कि माय भारत केंद्र भविष्य में भी अधिक युवाओं को राष्ट्रनिर्माण के कार्यों से जोड़ने के लिए प्रयासरत रहेगा।

Related posts

भारतीय तटरक्षक बल ने कारवार में फंसी मछली पकड़ने वाली नौका को बचाया।

rktvnews

18 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड, विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के लिए पहले फ्लीट सपोर्ट शिप की स्टील कटिंग।

rktvnews

हल्द्वानी:जनपद के दूरदराज क्षेत्रों में आम जन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने चेरिटेबल ट्रस्ट गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

rktvnews

खेती में मशीनों का उपयोग बढ़ाकर मध्य प्रदेश ने किया क्रांतिकारी काम!3800 कस्टम हायरिंग केन्द्रों का नेटवर्क बनाकर मप्र है देश में आगे।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment